For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlight- हैदराबाद की सधी गेंदबाजी और धवन के धमाल के आगे मुंबई ढेर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शिखर धवन के बल्ले से निकली सधी हुई पारी, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

By Ankur

हैदराबाद। शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 19वें ही ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी के सामने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी काफी लाचार नजर आई। हालांकि टीम के कप्तान डेविड वार्नर महज एक रन के स्कोर पर आउट हो गए लेकिन उसके बाद हेनरीक्स और शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला, हेनरीक्स ने 44 रन बनाए जबकि शिखर धवन ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली।

मैच की झलकियां

  • टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
  • मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई, टीम का पहला विकेट महज 4 रन के स्कोर पर गिरा
  • स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट
  • रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 67 रन बनाए।
  • टीम की ओर से सिर्फ तीन खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू सके, पार्थिव पटेल ने 23, रोहित शर्मा ने 67 व हार्दिक पांड्या ने 15 रन बनाए।
  • हैदराबाद की ओर से सर्वाधिक विकेट सिद्धार्थ कौल ने लिए, 4 ओवर में उन्होंने 24 रन देकर 3 विकेट लिए
  • भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 29 रन बनाए।
  • पॉवरप्ले में मुंबई की टीम ने 36 रन बनाए
  • हैदराबाद की भी शुरुआत भी खास नहीं रही, टीम के कप्तान डेविड वार्नर सिर्फ 6 रन के स्कोर पर आउट हो गए
  • दूसरे विकेट के लिए हेनरीक्स और शिखर धवन के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई
  • हेनरीक्स ने शानदार 44 रनों की पारी खेली
  • शिखर धवन 62 रन बनाकर नाबाद रहे
  • मुंबई इंडियंस की ओर से मैक्लेगेन, लसिथ मलिंगा और बुमरा ने 1-1 विकेट लिए
  • पॉवर प्ले में हैदराबाद ने 43 रन बनाए
  • हैदराबाद की टीम- डेविड वार्नर, शिखऱ धवन, मोइजेज हेनरीक्स, युवराज सिंह, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, नमन ओझा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज
  • मुंबई की टीम- लेंडी सिमंस, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा, रोहित शर्मा, केरून पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, मिचेल मैक्लेगेन, जसप्रीत बुमरा, लसिथ मलिंगा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+