Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेल को मिला सैमी का साथ, कहा क्रिस गेल एंटरटेनर है, फालतू में फंस जाते हैं

नयी दिल्ली। कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट के दौरान गेल एक बार फिर से विवादों में उलझ गए हैं। महिला जर्नलिस्ट के खिलाफ अश्लील कमेंट के मामले में गेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं तो वहीं उन्हें अब अपने साथी खिलाड़ी का साथ मिल गया है। Video: जब RCB के लॉकर रूम में विराट और क्रिस गेल ने किया भागड़ा

इस विवाद में गेल के साथ खिलाड़ी डैरेन सैमी ने उनका साथ देते हुए उनका बचाव किया है। गेल को बचाने की कोशिश में जुटे सैमी ने कहा कि क्रिस गेल मेरे लिए एक बेहतरीन क्रिकेट हीरो हैं। वो पहले एंटरटेनर है लेकिन काफी लोग उसके पीछे पड़ गए हैं। सैमी ने कहा कि गेल मेरे ऐसे साथी है, जिसका मैं सम्मान करता हूं। गेल ने फिर किया महिला पत्रकार पर अश्लील कमेंट, पड़ सकते हैं मुसीबत में

सैमी ने कहा कि लोग बिना किसी कारण के उसे निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विवाद को तूल नहीं देना चाहिए। आपक बता दें कि हाल ही में एक ब्रिटिश अखबार के साथ इंटरव्यू के दौरान गेल ने महिलाओं में लिए कुछ अभद्र टिप्पणियों की, जिसे लेकर वो विवादों में आ गए। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं था, जब गेल का नाम महिलाओं के ऊपर कमेंट को लेकर जुड़ा हो। इससे पहले बिग बैश लीग टी-20 मैच के दौरान भी उन्होंने महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+