MI vs SRH Match Preview: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ेगी मुंबई और हैदराबाद की टीम
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ा रही हैं। मुंबई 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है तो हैदराबाद भी इतने ही मैचों में 12 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर काबिज है। मुंबई अगर जीतती है तो वह प्लेआफ में पहुंच जाएगी। वहीं हैदराबाद चाहेगी कि जीत दर्ज कर इसके करीब पहुंचा जाए।
मुंबई अपने पिछले तीन मुकाबलों में से दो को खोने के बाद हाल ही में एक खराब फॉर्म से गुजर रही है, जबकि हैदराबाद एक और जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपना जगह सुरक्षित करना चाहेगी। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आपस में टकराएंगी। हैदाराबाद में खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 40 रन से हराया था। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच कुल 13 मैच हुए हैं जिसमें मुंबई ने 6 तो हैदराबाद ने 7 जीते हैं। वहीं वानखेड़े में दोनों 4 बार आमने-सामने हुए, जिसमें मुंबई ने 3 जीत तो हैदराबाद ने 1 जीत दर्ज की है।
वानखेड़े स्टेडियम का रिकाॅर्ड-
मुंबई का रिकॉर्ड कुल मैच- 70
पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीते - 35
पहले गेंदबाजी करते हुए मैच जीते - 35
पहली पारी का औसत स्कोर- 166
दूसरी पारी का औसत स्कोर- 154
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, बरिंदर शरण, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह
सनराइजर्स हैदराबाद: मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
