धर्मशाला मे भारत-पाक मैच के लिए वीरभद्र सिंह ने सुरक्षा देने से किया इनकार
शिमला। विश्वकप में 19 मार्च को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर विवाद शुरु हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मैच के लिए सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। जानिए टी 20 विश्वकप 2016 के बारे में कुछ खास बातें
भारत-पाक मैच के लिये बढ़ायी जायेंगी 5000 सीटें
वीरभद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले हुए और जवान शहीद हुए हैंष उसके बीच यह मैच नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस मैच के धर्मशाला में होने से पर सवाल खड़े किये हैं।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए इस मैच को हिमाचल के अलावा देश के किसी अन्य जगह करा लिये जाए, वह बेहतर होगा।
गृह मंत्री को पत्र लिखकर मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जाहिर की है। वहीं वीरभद्र सिंह के फैसले को हिमाचल भाजपा का भी साथ मिला है। भाजपा नेता शांता कुमार ने भी मैच को रद्द किये जाने की मांग की है।
कई महीने पहले मैच के स्थानों की बुकिंग की गयी है। मैच के लिए दुनियाभर के लोग पहले से ही बुकिंग करा चुके हैं ऐसे में सुरक्षा मुहैया ना करा पाना कहना वीरभद्र सरकार का गलत रवैया है। इससे देश की दुनियाभर में बदनामी होगी।
गौरतलब है कि 19 मार्च को भारत पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को धर्मशाला में मैच होना है। जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ है। वहीं इस मैच पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि पाक सरकार ने खिलाड़ियो की सुरक्षा के पुख्ता होने पर ही भारत में खेलने की अनुमति दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
