विंडीज के खिलाफ वनडे, T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ अगले महीने शुरू होने जा रही तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में ब्रेक लेने वाले विराट कोहली अब विंडीज के खिलाफ कप्तानी संभालेंगे। वनडे सीरीज के लिए मनीष पांडे को चुना गया है। साथ ही टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया। वहीं स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंद को टी20 सीरीज के लिए माैका दिया गया।
चयनकर्ताओं ने इस बार वनडे सीरीज के लिए मनीष पांडे को चुना जो सही फैसला रहा। मनीष ने अपना आखरी वनडे 25 सितंबर 2018 को खेला था। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह दीपक चाहर को दोनों सीरीज के लिए चुना गया है। बता दें कि पहले टी20 सीरीज होगी जिसका पहला मैच 6 दिसंबर को मुंबई में खेला जाना है। दूसरा मैच 8 को तिरुवनंतपुरम और तीसरा मैच 11 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा जो चेन्नई में होगा। दूसरा वनडे मैच 18
दिसंबर को विशाखापत्तनम और आखिरी मैच 22 दिसंबर को कटक में होगा।
विंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार
भारत की T20I टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
