Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BPL 2019:हवा में गोते लगा जेसन रॉय ने पकड़ा लाजवाब कैच, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली। फटाफट क्रिकेट के साथ-साथ खिलाड़ी भी काफी फास्ट हुए हैं। मैदान पर कई दफा ऐसे शॉट लगते हैं जिसे देखकर वाकई लगता है कि खिलाड़ियों में कमाल की फूर्ति आई है। कई बार ऐसे कैच भी पकड़े जाते हैं जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।चिटगांव विकिंग के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय ने ऐसा कैच पकड़ा की मैदान पर सबकी आंखे खुली की खुली रह गईं। सिलहट सिक्सर्स की तरफ से खेल रहे जेसन रॉय ने बेहद शानदार कैच लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडिय सबसे बेहतरीन कैच के तौर पर ट्रेंड कर रहा है।

यासिर अली का यह कैच जेसन रॉय ने उस समय पकड़ा जब वह 27 रन बनाकर खेल रहे थे। आलोक कपाली की छोटी गेंद पर यासिर ने लंबा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन जेसन रॉय ने बेहतरीन कैच पकड़कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सिलहट सिक्सर्स ने यह मैच 29 रन से अपने नाम किया और जेसन रॉय के उस कैच में जीत मे अहम भूमिका निभाई।

मैच के दौरान सिलहट सिक्सर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाए। सिक्सर्स की तरफ से फ्लैचर ने 53 गेंद का सामना करते हुए 66 रन बनाए। वहीं मोहम्मद नवाज ने 19 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली।
जेसन रॉय के इस कैच को लोग आईपीएल में एबी डीविलियर्स द्वारा पकड़े गए कैच से भी शानदार कैच बता रहे हैं।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 18:29 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+