देखें तस्वीरें- किस किस ने किया क्रिकेट के खेल का अपमान
बैंगलोर। 3 अप्रैल 2013 को प्रारम्भ हुआ आईपीएल का छठा संस्करण अब अपने अंतिम चरण में है लेकिन स्पॉट फिक्सिंग ने एक बार फिर इस खेल को बदनाम कर दिया। भारत में आईपीएल की सफलता का कारण वो क्रिकेट प्रेमी हैं जो कि इस खेल को मजहब की तरह देखते हैं ऐसे में इस खेल में हुई यह घटना, खेल की लोकप्रियता को प्रभावित करेगी।
इसके पहले विश्वकप 1999 में भारत के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में दोषी पाये गये थे जिनमें से अजय जडेजा, मोहम्मद अजहरूद्दीन और मनोज प्रभाकर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। यह दूसरा मौका है कि जब फिक्सिंग में भारतीय खिलाडि़यों का नाम आया है। राजस्थान टीम की तरफ से खेलने वाले श्रीसंत ने स्पॉट फिक्सिंग में भूमिका निभाई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हम इन संदिग्धों पर पर सर्विलांस के जरिये नजर रख रहे थे और जब हमारा शक यकीन में बदल गया तो हमने राजस्थान रॉयल्स टीम के तीनों खिलाडि़यों को गिरफ्तार कर लिया।
इस स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल से आईपीएल के बाकी बचे मैचों पर भी प्रभाव पड़ेगा और दर्शकों की संख्या कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे क्रिकेट का एक 'काला दिन' करार दिया गया है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि गिरफ्तार तीनों ही खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स टीम के हैं और टीम प्ले आफ में जगह बना चुकी है। ऐसे में इन तीन खिलाडि़यों के अलग हो जाने से टीम के प्रदर्शन पर भी प्रभाव पड़ेगा।

सलीम मलिक
सलीम मलिक पर 2002 में प्रतिबंध लगा था जो कि 2008 में हटाया गया।

अता-उर-रहमान
बुकियों के साथ संबंध रखने के लिए उन पर 2000 में प्रतिबंध लगाया गया था। जिसे 2006 में हटवाया गया था।

मोहम्मद अजहरूद्दीन
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने के कारण उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

अजय शर्मा
2006 में बुकियों से संबंध रखने में दोषी साबित हुए थे अत: उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया।

मनोज प्रभाकर
मैच फिक्सिंग में शामिल होने के कारण मनोज प्रभाकर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

अजय जडेजा
अजय जडेजा, ने भारत के एक अच्छे आल राउंडर थे लेकिन फिक्सिंग में शामिल होने पर उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

हैंसी क्रोनिये
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।

हर्शल गिब्स
खराब प्रदर्शन के लिए गिब्स पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

हेनरी विलियम्स
नागपुर मैच में इंजरी का बहाना कर मैच से बाहर हो गये। फिक्सिंग के लिए 6 महीने का प्रतिबंध।

मौरिस ओडुम्बे
मौरिस ओडुम्बे पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।

मर्लोन सैमुअल्स
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मर्लोन सैमुअल्स पर फिक्सिंग में शामिल होने के कारण 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

मोहम्मद आमिर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंग्लैंड के साथ खेली गयी टेस्ट सीरीज के एक मैच में स्पाट फिक्सिंग के दोषी पाये गये थे।

मोहम्मद आसिफ
पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर फिक्सिंग में शामिल होने पर दो वर्षो का प्रतिबंध लगाया गया था।

सलमान बट
इंग्लैड में हुई स्पाट फिक्सिंग में बट पाक टीम के कप्तान थे।

टी पी सुधींद्र
घरेलू मैचों में मैच फिक्सिंग में आजीवन प्रतिबंधित।

मोहनीश मिश्रा
मैच फिक्सिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा।

अभिनव बाली
एक वर्ष का प्रतिबंध।

शलभ श्रीवास्तव
मैच फिक्स करने के लिए सहमत होने पर पांच सालों का प्रतिबंध।

दानिश कनेरिया
पाक के स्पिनर दानिश कनेरिया पर मैच फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

मर्विन वेस्टफील्ड
मर्विन वेस्टफील्ड पर पांच वर्षों का प्रतिबंध लगा।

शरीफुल हक
शरीफुल हक पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया।

अमित यादव
स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाये जाने पर एक वर्ष का प्रतिबंध।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications