IPL 2017: मैच रद्द होने से बढ़ी विराट की मुसीबत, अब 'करो या मरो' जैसे हालात
आरसीबी और हैदराबाद के बीच मंगलवार को होने वाले आईपीएल10 का 29वां मैच बारिश के कारण रद हो गया। इस मैच के रद्द होने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी आरसीबी कप्तान विराट कोहली को हो सकती है। दरअसल मैच रद्द होने से नियमों के मुताबिक दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया गया है। लेकिन फिर भी इस सीजन में बेंगलुरू की राहें अब मुश्किल हो गई हैं। दरअसल बेंगलुरू ने इससे पहले 7 मैचों में से दो में जीत हासिल की थी इस हिसाब से उन दोनों मैंचों के 4 अंक और इस रद्द हुए मैच का एक अंक मिलाकर अब आरसीबी के 8 मैचों में कुल पांच अंक हो गए हैं।
जीतने होंगे सभी 6 मैच!
आरसीबी के अभी इस टूर्नामेंट में प्ले ऑफ से पहले 6 मैच बचे हैं। अगर विराट को अपनी टीम को प्ले ऑफ में जगह दिलानी है तो उसे सभी 6 मैच जीतने होंगे। यदि विराट सभी 6 मैच जीतते हैं तो उनकी टीम के पास 17 अंक हा जाएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल के पिछले नौ वर्षों के इतिहास में केवल चार बार ऐसा हुआ है जब टीमों के अंक 16 से कम थे फिर भी उन्होंने अंतिम 4 में जगह बनाई।
हैदराबाद की उम्मीदें कायम
वहीं मौजूदा समय में तीसरे नंबर पर कायम हैदराबाद की टीम के 8 मैचों में 9 अंक हैं। मैच रद्द होने के बाद अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी 5 अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है। मंगलवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले धीमी फिर तेज हुई बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। अंतिम रूप से रात 11 बजे मैच रद करने की घोषणा की गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
