उदाहरण के तौर पर यदि कॉट-बिहाइंड होने पर अम्पायर अपना निर्णय सुना देता है, तो उसके बाद भी यदि बल्लेबाज चाहे तो अपील कर सकता है। ऐसा होने पर अम्पायर को टेलीविजन अम्पायर से सलाह लेने के बाद दोबारा निर्णय सुनाना होगा।
इसके लिए बल्लेबाज या गेंदबाज को दोनों हाथ कंधे से ऊपर उठाकर उंगलियों से टी का निशाल बनाकर अम्पायर को इशारा करना होगा। अधिकारियों के मुताबिक यह नियम फिलहाल टेस्ट सीरीज में ही लागू होंगे।