वाह रे BCCI, धवल को बनाया स्टाफ मेंबर और ICC के दिए 2.5 करोड़
मुंबई। एक बार फिर से बीसीसीआई सुर्खियों में है क्योंकि उसने एक ऐसा काम किया जो कि काफी चौंकाने वाला है, उसने विश्वकप के मैंचो के लिए एक ऐसे प्लेयर के लिए 2.5 करोड़ रूपये दिये हैं जिसने विश्वकप का एक भी मैच नहीं खेला।
दरअसल उसने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैण्ड में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में धवल कुलकर्णी को शामिल किया था जिसके लिए बीसीसीआई को आईसीसी को नियमानुसार 2.43 करोड़ रुपये चुकाने पड़े।
बीसीसीआई ने धवल को बनाया स्टॉफ मेंबर
क्योंकि इससे पहले इंडिया-आस्ट्रेलिया की सीरीज चल रही थी उसके बाद विश्वकप होने वाला था जिसमें बीसीसीआई ने धवन को वहीं रोक लिया जिससे टीम इंडिया 16 सदस्यीय हो गई थी, जबकि आईसीसी नियमानुसार 15 खिलाड़ी ही होने चाहिए थे।
बीसीसीआई ने आईसीसी को दिए करोड़ों रूपये
यही नहीं बीसीसीआई ने धवन को खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि टीम मैनेजमेंट के सदस्य के रूप में दिखाया था। मालूम हो कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कुछ खिलाडिय़ों के चोटिल होने के कारण धवल कुलकर्णी को रोका था लेकिन धवन एक भी मैच नहीं खेल पाये।
धवल ने एक भी मैच नहीं खेला
और चूंकि नियम के मुताबिक आईसीसी केवल 15 खिलाडिय़ों और आठ सपोर्ट स्टाफ का ही खर्चा उठाता है इससे ऊपर होने पर टीम को आईसीसी को पैसा देना पड़ता है जिसके कारण धवन के लिए बीसीसीआई ने आईसीसी को 2.5 करोड़ दिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
