'हिटमैन' रोहित शर्मा की नींद हुई हराम, सुबह 4 बजे आई 'स्पेशल काॅल'
नई दिल्ली। 'हिटमैन' रोहित शर्मा जब मैदान पर उतरते हैं तो गेंदबाजों की चिंता 4 गुना बढ़ जाती है। आखिर कैसे रोहित को जल्द पवेलियन भेजा जाए, गेंदबाज हाथ में गेंद थामने से पहले ही इसपर रणनीति तैयार करने में जुट जाता है। हालांकि रोहित को कोई गेंदबाज परेशान कर सके, यह फिलहाल असंभव ही नजर आ रहा है, लेकिन मैदान के बाहर रोहित को एक काॅल जरूर सता रही है। दरअसल, किरोन पोलार्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक 'स्पेशल काॅल' से रोहित की रातों की नींद हराम होती दिखी।
|
सुबह 4 बजे आई काॅल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित टेंशन फ्री होकर सोए हुए हैं कि तभी उन्हें एक काॅल आती है। कच्ची नींद में उठते हुए रोहित ने पहले लाइट ऑन की और फिर काॅल रिसिव की। फोन करने वाला शख्स एकदम कहता है, ''गुड माॅर्निंग रोहित सर, यह काॅल आपको जगाने के लिए आई है।'' इसपर रोहित हैरानी जताते हैं। फिर आगे दूसरा आदमी कहता है, ''पोलार्ड सर ने आपको जगाने के लिए बोला था, ठीक 4 बजे।'' ऐसे में रोहित घड़ी की ओर देखते हैं तो सच में समय सुबहर 4 बजे का हो रहा था। यह देख रोहित गुस्सा होते दिखे।

दोनों में है खास दोस्ती
बता दें कि ये सब भारत-विंडीज के बीच 6 दिसंबर से शुरू होने जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए एक विज्ञापन के ताैर पर शाॅट वीडियो था। पोलार्ड और रोहित की दोस्ती काफी पुरानी है। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं तो पोलार्ड उनकी टीम के हिस्सा हैं।
|
पहले सामने आई थी ये वीडियो
रोहित पोलार्ड अपनी-अपनी टीमों की प्रमोशन करने के लिए लगे हुए हैं जो ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के लिए एड शूट कर रहे हैं। पहली जो वीडियो वायरल हुई थी उसमें रोहित पोलार्ड को रास्ते में अकेले छोड़कर गाड़ी लेकर भागते हुए दिखे। एड का पहला वीडियो रोहित ने शेयर किया था जिसमें वह पोलार्ड को लिफ्ट देते हैं और फिर आधे रास्ते में जाकर गाड़ी को धक्का देने के बहाने पोलार्ड को नीचे उतारते हैं। जैसे ही पोलार्ड गाड़ी से निकले तो रोहित ने उनका सारा सामान बाहर फेंक दिया और अकेले गाड़ी लेकर चले गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
