नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को मेजबान टीम ने बड़े अंतर से जीत सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू के शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज को 224 रनों से हरा दिया। अब इस सीरीज का आखिरी मुकाबला एक नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
रोहित...रोहित...चिल्ला रहे थे दर्शक
लेकिन मुंबई में खेले गए मुकाबले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमाम दर्शक रोहित...रोहित...रोहित...बोलकर टीम इंडिया के उपकप्तान को चीयर्स कर रहे हैं। ये वीडियो उस समय का है जब रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। रोहित ने जब अपने नाम का शोर सुना तो वह कुछ बोले नहीं लेकिन इशारों-इशारों में अपने ही नहीं बल्कि हर देशवासी के दिल की बात कह डाली।
और फिर हिटमैन ने कही ऐसी बात
दरअसल, जब हिटमैन रोहित शर्मा ने सुना कि फैंस रोहित...रोहित...चिल्ला रहे हैं तो उन्होंने बड़े सीधे और सरल अंदाज में अपनी टीशर्ट के सामने लिखे पांच वर्ड पर उंगली रख दी। ये पांच वर्ड थे INDIA... बस फिर क्या था दर्शक समझ और रोहित समझा गए कि क्या बोलना है। उसी पल दर्शक रोहित...रोहित...की जगह इंडिया...इंडिया... चिल्लाने लग गए। इस पूरे वाकये को वीडियो में देखा जा सकता है।
देखें वीडियो
Crowd everyone Chanting Rohit Rohit Rohit 😍 but Rohit Asked them chant India India @ImRo45 @BCCI pic.twitter.com/GxACWPbTrO
— Srivarma (@AA_Ro45) October 30, 2018
बता दें कि इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 137 गेंदों में 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 162 रन कूट डाले। जिस तरह रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे लग रहा था कि वो चौथा दोहरा शतक पूरा कर लेंगे लेकिन एश्ले नर्स की गेंद पर वह आउट हो गए। हालांकि, तब तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी क्योंकि बाद में अंबाती रायडू ने भी शतक लगाकर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया था।