Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कनेरिया पर फिक्सिंग का आरोप, कहा ईमानदार हूं (लीड-1)

काउंटी क्रिकेट क्लब 'एसेक्स' की ओर से खेलने वाले कनेरिया ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट बेहद ईमानदारी से खेला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें उनकी छवि को धूमिल करने के लिए फैलाई गई हैं। कनेरिया ने कहा, "मेरा क्रिकेट करियर साफ-सुथरा रहा है। मैं ऐसे आरोपों से हैरान हूं।"

इससे पहले ब्रिटिश मीडिया की खबरों में कहा गया कि कनेरिया और एसेक्स के एक अन्य खिलाड़ी के खिलाफ मैच फिक्सिंग के मामले में जांच चल रही है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से शुक्रवार शाम एक बयान जारी कर कहा गया था कि एसेक्स पुलिस पिछले सत्र में एक मैच के दौरान फिक्सिंग करने के आरोपी दो खिलाड़ियों के खिलाफ जांच कर रही है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार कांउटी सीजन के शुरुआती दिनों में कनेरिया सिर्फ इस वजह से नहीं खेल पाए कि उनके खिलाफ जांच चल रही है। परंतु कनेरिया ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनसे देश में रहने और घरेलू पेंटागुलर कप में शिरकत करने के लिए कहा था, इसलिए वे काउंटी में हिस्सा नहीं ले पाए।

अखबार का कहना है कि एसेक्स को फिक्सिंग के आरोपों दकी जानकारी एक महीने पहले से थी लेकिन अब सार्वजनिक होने के बाद वह इस हैरानी जता रहा है। एसेक्स के कोच पॉल ग्रेसन ने कहा, "मुझे इस मामले पर बोलने की इजाजत नहीं है।"

एसेक्स पुलिस का कहना है कि उनसे एक मैच में हुई 'अनियमितताओं' की जांच के लिए कहा गया था। इस बारे में पुलिस ने विवरण देने से इंकार किया है। एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने भी कहा है कि जांच पूरी होने तक कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कनेरिया टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की ओर से प्रभावी गेंदबाज माने जाते हैं। उन्होंने अब तक 58 टेस्ट मैचों में 258 विकेट झटके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+