For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: कौन सी टीम जीतेगी सीरीज, कौन बनेगा मैन ऑफ द मैच, इन्हें पहले से था पता

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का खिताब माही सेना ने अपने नाम दर्ज कर लिया है। 2 साल के बैन के बाद इस सीजन वापसी करने वाली सीएसके की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर पहुंच चुकी हैदराबाद को प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक में दो बार हराकर इस सीरीज पर कब्जा कर लिया। हर तरफ धोनी के नाम की धूम है और हो भी क्यों न आखिर जीत का दूसरा नाम धोनी ही तो है। जब इस सीरीज के पहले इस टीम की नीलामी हुई तो कई लोगों ने इस टीम पर तंज कसते हुए कहा की ये टीम बूढ़ों की टीम है और इसे डैड आर्मी का नाम देकर धोनी पर भी निशाना साधा गया, लेकिन इस खिताब को जीतकर धोनी ने साबित कर दिया की वो क्यों इतने बेस्ट हैं और उम्र उनके और उनके साथी खिलाड़ियों के लिए केवल एक नंबर है। गौरतलब हो की हैदराबाद के 178 रनों के लक्ष्य को चेन्नई की टीम ने 9 गेंद रहते ही हासिल कर लिया और वाटसन ने एक शानदार शतक भी जड़ा वहीं तीसरी बार चेन्नई ने यह कारनामा दोहराया। हर तरफ धोनी के इस कारनामे की चर्चा हो रही है लेकिन इन दिनो सोशल मीडिया पर एक ट्वीट ने धमाल मचा रखा है, जिसे पहले से पता था की आखिर इस बार का विजेता कौन होगा, यहां तक की कौन सा खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच होगा। गौरतलब हो की यह ट्वीट 15 अप्रैल को किया गया था।

हुआ कुछ यूंः गौरतलब हो की इस सीजन हैदराबाद और चेन्नई के बीच 4 मुकाबले खेले गए दो मुकाबले लीग में और दो प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक इन चारों ही मुकाबलों में चेन्नई की टीम ने जीत हासिल की, प्लेऑफ के पहले मैच में प्लेसिस ने अकेले अपने दम पर चेन्नई को मुकाबला जिताय़ा था। हाालंकि 15 अप्रैल को हुए एक ट्वीट ने पहले से ही निश्चित कर दिया था की कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी और कौन सी टीम विजेता बनेगी यहां तक की कौन सा खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच होगा। एक ट्वीट में ये सारे सवाल पूछे गए थे जिसके जवाब में ये ट्वीट किया गया था। इन दिनो जब ये सारी बातें सच हो गईं तो यह ट्वीट सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Story first published: Tuesday, May 29, 2018, 10:32 [IST]
Other articles published on May 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+