हॉकी : कनाडा ने भारत को हराया, छठे स्थान से करना पड़ा संतोष

इंग्लैंड। पांचवें और छठे स्थान के लिए हुए मैच में कनाडा ने भारत को 3-2 से मात दे दी। जबकि इससे पहले ग्रुप दौर में भारत ने कनाडा को 3-0 से हराया था। हालांकि इस मैच में कनाडा ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को मात देने में सफलता हासिल की।

लंदन के ली वैली सेंटर में खेले गए इस मैच में कनाडा ने तीसरे ही मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि 7वें मिनट में हरमनप्रीत ने स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद 22 मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। लेकिन 39वें मिनट में किगन परेरा ने कनाडा को 2-2 से बराबरी दिला दी।

इस कामयाबी से उत्साहित कनाडा ने 44 वें मिनट में भारत पर 3-2 से बढ़त हासिल कर ली, जिसके बाद भारत कनाडाई आक्रमण के सामने बेबस हो गया और कोई भी गोल नहीं दाग सका। अंत में कनाडा ने 3-2 से बाजी मार ली। सेमीफाइनल्स के अंतिम चार में स्थान नहीं बना पाई भारतीय टीम ने शनिवार को 5-8वें स्थान के लिए मुकाबले में पाक को 6-1 से हराया था। हालांकि पाकिस्तान ने इसके बाद चीन को हराकर 7वां स्थान कब्जाया था।

Story first published: Sunday, June 25, 2017, 19:08 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+