प्रो कबड्डी लीग 2019 : गुजरात ने पटना को 29-26 से हराकर दर्ज की शानदार जीत
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 54वें मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जॉयंट्स ने पटना पाइरेट्स पर शानदार जीत दर्ज की। गुजरात ने 29-26 के अंतर से मैच अपने नाम कर 25 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर कब्जा कर लिया जबकि पटना सिर्फ 3 जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर है। हालांकि आखिरी पलों में उन्होंने वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन अंत में बाजी गुजरात के शेर मार गए।
लगातार 6 हार के बाद यह गुजरात की पहली जीत है तो वहीं यह पटना की लगातार तीसरी हार है। इस मुकाबले में गुजरात को 16 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स और 2 आलआउट प्वाइंट्स मिले। वहीं, पटना को 14 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 आलआउट और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। पटना के लिए परदीप नरवाल ने सबसे ज़्यादा 9 प्वाइंट हासिल किए, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी करीबी हुआ, लेकिन परदीप नरवाल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद पटना को सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी। परदीप नरवाल को छोड़कर पटना का कोई अन्य खिलाड़ी रेडिंग में कुछ खास नहीं कर सका। मोहम्मद इस्माइल ने पटना के लिए 4 टच प्वाइंट हासिल किए।
गुजरात के लिए रोहित गुलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और सीजन का दूसरा सुपर टेन लगाया। रोहित ने कुल 19 रेड की जिसमें से वह केवल 3 बार ही असफल रहे। रोहित के अलावा जीबी मोरे ने भी गुजरात के लिए 6 प्वाइंट हासिल किए। मोरे ने 3 टच और 2 बोनस प्वाइंट हासिल किए। पहले हाफ की समाप्ति तक पटना ने गुजरात पर 4 अंकों की बढ़त ले रखी थी, लेकिन दूसरे हाफ में वे अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सके जिसके कारण उन्हें सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
पटना पाइरेट्स की टीम :
रेडर : आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर : महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर : हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की टीम :
रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
