न्यूजीलैंड के आगे कंगारुओं ने टेके घुटने, 151 पर ढेर
ऑकलैंड। विश्वकप में जीत की प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी को न्यूजीलैंड ने करारा झटका दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरी कंगारू टीम महज 151 रनों पर ढेर हो गयी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिकर स्कोर ब्रैड हाडिन ने 43 रन बनाये। जबकि पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाये। [लाइव स्कोर]
वहीं महज 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरआत करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 70 रन बना लिये है।
न्यूजीलैंड की ओर से ट्रैंट बोल्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी की। ट्रेंट की कहर बरपाती गेंदो के सामने सभी कंगारू बल्लेबाज बेबस नजर आये। ट्रेंट ने 10 ओवर में महज 27 रन देकर 5 विकेट झटके।
वहीं टिम साउदी और डेनियल विटोरी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत अच्छी की औऱ 5 ओवर में 50 रन बना लिये। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज इस ओवर के बाद बाद पूरी कंगारू टीम पर हावी हो गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
