VIDEO : कब क्रिकेट से संन्यास लेंगे विराट कोहली, क्या दिया इस सवाल का जवाब
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर आज बोल दें कि वे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं तो भारत के साथ समूचा क्रिकेट जगत सन्न रह जाएगा। कुछ खिलाड़ी खेल की अमिट पहचान बन जाते हैं। सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली भी एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं। हालांकि यह सच है कि कोहली रिटायरमेंट लेंगे, लेकिन निश्चित तौर पर कई सालों बाद। हालांकि कोहली ने अभी से अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बता दिया है। भारतीय टीम 12 जनवरी को सिडनी में पहला वन डे मैच खेलेगी।
यह वाक्या भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले वन डे मैच की प्रेस कांफ्रेस का है। इसमें कोहली से इस बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा साफ किया कि इतना तो तय है कि मैं रिटायरमेंट के बाद टी20 नहीं खेलने वाला हूं। कोहली ने कहा, 'मैं जब क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा तो उसका मतलब होगा कि मुझमें अब और क्रिकेट नहीं बची है। यही कारण होगा कि मैं संन्यास लूंगा।' इसलिए संन्यास लेने के बाद क्रिकेट खेलने का कोई तुक नहीं। कोहली ने कहा कि इसलिए मैं नहीं सोचता हूं कि मैं संन्यास के बाद दोबारा क्रिकेट खेलने लगूंगा।
What's India Captain @imVkohli's retirement plans? 😁😁😁 #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/xGxBOxMSdE
— BCCI (@BCCI) January 11, 2019
कोहली ने कहा, 'देखिए मुझे नहीं पता कि ये चीजें भविष्य में बदलने वाली हैं या नहीं। लेकिन जहां तक मुझे अपना पता है तो जब मुझमें क्रिकेट नहीं बचेगा तो संन्यास लेने के बाद दोबारा से क्रिकेट नहीं खेलूंगा।' आपको बता दें कि आजकल के अनेकों क्रिकेट खिलाड़ी अपने देशों के लिए खेलना छोड़कर विभिन्न तरह की टी20 लीगों में खेलते हैं। ये आधुनिक क्रिकेट का एक नया चलन है। इसमे चाहे एबी डीविलियर्स हो या फिर ब्रेडन मैक्कुलम, ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धड़ल्ले से टी20 लीग खेलने में सक्रिय हैं। भारतीय कप्तान ने खुद को इस जमात से अलग खड़ा कर दिया है। कप्तान कोहली के इस कथन से यह तो साफ है कि उनमें जितनी भी क्रिकेट बाकी है उसको वे केवल भारत के लिए खेलते रहकर खर्च करना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
