बड़ा, बेहतर और पारदर्शी होगा आईपीएल : अमीन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा ललित मोदी के स्थान पर सोमवार को अंतरिम कमिश्नर नियुक्त किए गए अमीन ने अपने गृह नगर वड़ोदरा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका काम करने का तरीका दूसरों से थोड़ा भिन्न है और वह आईपीएल के कार्याकलाप में पूरी पारदर्शिता बरतने का वादा करते हैं।
अपने शहर में 'अमीनभाई' के नाम से मशहूर गुजरात के प्रमुख उद्योगपति अमीन ने कहा, "मेरे काम करने का तरीका अलग है। मैं आपसे इतना कहना चाहता हूं कि आईपीएल को बड़ा, बेहतर और पारदर्शी बनाया जाएगा।"
आईपीएल से भ्रष्टाचार और तमाम अनियमितताओं को निकालने के बारे में पूछे जाने पर अमीन ने कहा कि वह अपना काम करते रहेंगे और इसी क्रम में आईपीएल को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा।
बकौल अमीन, "आईपीएल को भ्रष्टाचार मुक्त करना मेरी प्राथमिकता नहीं है। इसका कारण यह है कि मैं अभी आईपीएल में भ्रष्टाचार को लेकर साफ-साफ कुछ नहीं कह सकता। लेकिन अगर कुछ गलत पाया जाता है तो उसे जरूर ठीक किया जाएगा क्योंकि किसी भी संस्था के काम में पारदर्शिता बेहद जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications