डैडी ललित मोदी का गणित फेल, RCA की पिच पर बेटा क्लीन-बोल्ड
जयपुर। एक बार फिर से आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के मंसूबों पर बुरी तरह पानी फिर गया है क्योंकि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उनके बेटे रूचिर की बुरी तरह से हार हुई है जिसके बाद बेटे के सहारे क्रिकेट की गलियारों में वापसी करने का सपना देख रहे ललित को गहरा झटका लगा है।
मालूम हो कि अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सीपी जोशी ने ललित मोदी के बेटे रूचिर मोदी के खिलाफ चुनाव जीत लिया है, सीपी जोशी को 19 और रूचिर मोदी को 14 वोट मिले। राजस्थान क्रिकेट बोर्ड के लिए 29 मई को वोटिंग हुई थी।
मिशन में कामयाब हुए सीपी जोशी
कहा जा रहा है कि ललित मोदी को आरसीए की सत्ता से दूर करने के लिए ही सीपी जोशी मैदान में आए थे और आज वो इस मामले में कामयाब भी हो गए। गौरतलब है कि लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बाद ललित मोदी को आरसीए प्रेसिडेंट का पद छोड़ना पड़ा था इसलिए उन्होंने इस पद के लिए अपने बेटे रुचिर मोदी को आगे बढ़ाया था लेकिन आज एक बार फिर उनका सारा प्लान फेल गया।
कौन है रूचिर मोदी?
- मात्र 22 साल के रूचिर मोदी केवल अपने पापा ललित मोदी के बेटे ही नहीं बल्कि मोदी वैंचर नाम से एक कंपनी के मालिक हैं।
- वैसे रूचिर मुंबई के 'अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे' के छात्र हैं।
- सिद्धार्थ माल्या के बेहद करीबी माने जाने वाले रूचिर उन्हीं के साथ कई देर रात की पार्टी में नजर आ चुके हैं।
- मोदी वैंचर एक पैसे कमाने वाली बड़ी कंपनी हैं।
- रूचिर के पिता भले ही भारत में ना हों लेकिन वो मुंबई के ही आलीशान घर में कड़ी सुरक्षा के बीच में रहते हैं।
We'll try BCCI lifts ban on Rajasthan Cricket Assoc &players from state will get chance to play at international&national level: CP Joshi pic.twitter.com/YZIzjvGe6l
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
