नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस खेल में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाएगा और हमेशा की तरह ऐसे मामलों को दफन नहीं कर देगा।
वर्ष 2010 में आईपीएल कमिश्नर पद से बर्खास्त किए गए मोदी ने यह बात भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद के घटनाक्रम को लेकर कही। मोदी को भी भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया गया था। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि मैं आशा करता हूं कि बीसीसीआई इस मामले को भी दफन नहीं कर देगा।