नई दिल्ली। अपनी वापसी पर बोले युवी कि ऐसे खेलूंगा कि मुझे t 20 विश्वकप में भी मिले जगह। वो पूरी कोशिश करेंगे कि वो यह मौका गंवाये नहीं।
अपनी मेहनत से काफी खुश युवी ने कहा कि आस्ट्रेलिया में खेलना आसना नहीं होगा लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं चयनकर्ताओं को निराश ना करूं।
अपनी दिली इच्छा बताते हुए युवराज ने कहा कि वह अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं।