कुंबले ने किया खुलासा, क्यों नहीं दी कोहली को अपनी IPL 2019 ड्रीम टीम में जगह
नई दिल्ली। कुछ ही दिनों पहले की बात है जब टीम इंडिया के पूर्व कोच और कप्तान अनिल कुंबले ने अपनी आईपीएल 2019 ड्रीम इलेवन टीम चुनी थी। इस टीम में विराट कोहली का ना होना सबसे ज्यादा सुर्खियों की बात थी। यह तो सभी जानते हैं कि जब कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद पर थे तो विराट कोहली कप्तान थे। उस समय कप्तान और कोच के रिश्तों में तल्खी के काफी किस्से उछले थे और बाद में कुंबले ने अचानक से कोच पद से इस्तीफा देकर जाहिए कर दिया था कि उनके और कोहली के रिश्तों में सब-कुछ सही नहीं चल रहा है।

किस वजह से कुंबले ने कोहली को किया बाहर-
ऐसे में जब कुंबले ने अपनी आईपीएल 2019 प्लेयिंग में कप्तान कोहली को बाहर रखा तो सबको लगा कि कहीं इस बेरूखी की वजह इन दो दिग्गजों के बीच हुए पुराने विवाद तो नहीं हैं। क्योंकि कोहली ने इस सीजन में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 464 रन बनाए थे और उनका औसत रहा था 33.15 व स्ट्राइक भी 140 से ऊपर रहा था। अब सब सुगबुगाहट को दूर करते हुए कुंबले ने खुद इन सब सवालों का जवाब दिया है।

पंत और अय्यर ने काटा कोहली का पत्ता-
कुंबले ने साफ किया कि जिस तरह से श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में दिल्ली की मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी की है वह तो शानदार है ही, बल्कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी शानदार की है और उनके नेतृत्व में दिल्ली की टीम लंबे समय बाद प्लेऑफ में पहुंचने के अलावा पहली बार इस स्टेज में जीतने में भी सफल हुई थी। कुंबले ने कहा, 'मैं नंबर 3, 4 और 5 पर विराट, अय्यर और धोनी को रखने की सोच रहा था लेकिन मुझे टीम में एक बाए हाथ का बल्लेबाज भी चाहिए था। इसलिए मैंने ऋषभ पंत को चुना। पंत ने इस बार अपने खेल में काफी परिपक्वता दिखाई है।'
मैथ्यू हेडन ने बताया कौन सी टीम जीतने जा रही है IPL 2019 का फाइनल मुकाबला

कुंबले की IPL 2019 प्लेयिंग इलेवन-
आपको बता दें कि कुंबले ने ओपनिंग के लिए डेविड वाॅर्नर व केएल राहुल को चुना है। वहीं, मिडिल ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और पंत के अलावा नंबर पांच के लिए धोनी को चुना है। विस्फोटक आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी टीम में जगह पाई है। बतौर स्पिन गेंदबाद इमरान ताहिर और श्रेयस गोपाल ने जगह पाई है। पेस अटैक के लिए टीम इंडियां के लीजेंड स्पिनर ने कगिसो रबादा और जसप्रीत बुमराह को चुना है। बुमराह ने कई बार डेथ ओवरों में टीम को जीत दिलाई है।
कुंबले की IPL XI- डेविड वार्नर, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, एमएस धौनी(कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, हार्दिक पांड्या, श्रेयस गोपाल, इमरान ताहिर, कगिसो रबादा और जसप्रीत बुमराह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
