KKR ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया, उथप्पा-रसेल की आतिशी पारी
नयी दिल्ली। आईपीएल मुकाबले के 30वें मैच में कोलकाता के सामने धोनी के धुरंधर ढ़ेर हो गए। कोलकाता नाइटराइडर्स ने शानदार खेल खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेटों से हरा दिया।
केकेआर की ओर से रोबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल ने आतिशी पारी खेली और कोलकाता की जीत को आसान बना दिया। उथप्पा ने 58 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए जबकि आंद्रे रसेल ने 32 गेंदों में 55 रन ठोक दिए।
वहीं ब्रेड हॉग ने 4 विकेट लेकर चेन्नई की पारी को स्थिर ही नहीं होने दिया। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। मैदान में उतरी कोलकाता की टीम ने ये लक्ष्य 19.5 ओवर्स में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
उथप्पा ने 40 गेंदों में हाफ सेन्चुरी पूरी की और 80 रनों की पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ दिया। कोलकाता को पहला झटका कप्तान गौतम गंभीर के रूप में लगा। वे 19 रन बनाकर आउट हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
