सायना ने गोपीचंद, माता-पिता को समर्पित की जीत
लखनऊ| ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल ने रविवार को जीते इंडिया ग्रांप्री गोल्ड खिताब को अपने माता-पिता और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को समर्पित किया। सायना ने पिछले 15 महीने में पहला खिताब जीता है। इससे पहले सायना ने अक्टूबर, 2012 में डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर में जीत हासिल की थी।
नौंवी विश्व वरीयता प्राप्त सायना ने रविवार को विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पी. वी. सिंधु को इंडिया ग्रांप्री गोल्ड के महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में 40 मिनट में 21-14, 21-17 से हरा दिया।
सायना इससे पहले 2009 में इंडिया ग्रांप्री गोल्ड जीत चुकी है।
शीर्ष वरीय सायना ने मैच के बाद कहा, "वापसी करना मेरे लिए इतना आसान नहीं था। मैंने गोपी सर के साथ कठिन अभ्यास किया तथा इस जीत का पूरा श्रेय मैं उन्हीं को देना चाहूंगी। मैं जीतकर बहुत खुश हूं। मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा।"
सायना ने आगे कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी मेहनत सफल हुई। मैं अपनी इस जीत को गोपी सर और अपने माता-पिता को समर्पित करती हूं। मैं 2009 में भी यहां खिताब जीत चुकी हूं, इसलिए लखनऊ में फिर से विजेता बनकर काफी अच्छा लग रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
