For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली बने 3डी अवतार वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली। दौलत और शौहरत की सेज पर बैठे क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों जिस चीज में हाथ लगा रहे हैं वो चमक जा रही है इसलिए इन दिनों मार्केट में भी विराट की खासी मांग है। बड़े-बड़े ब्रांड विराट को साइन करने के लिए बेकरार हैं।

विराट ने दिल्ली में सोमवार को अपना 3डी अवतार लांच किया, ऐसा करने वाले वो भारत के पहले क्रिकेटर हैं। लांचिंग के मौके पर विराट अपने मोहक अंदाज में ही लोगों के सामने नजर आयें। विराट ने कहा कि मेरा 3डी अवतार सुपरहीरो की तरह काम करता है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं रीयल लाइफ में ऐसा कर सकता हूं। लेकिन मुझे भरोसा है कि मेरे 3डी अवतार को लोग खासकर बच्चे जरूर पसंद करेंगे और मेरी बातें उनके काम आयेंगी।

विराट कोहली का करिश्मा, आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर 2 बने

विराट से पूछा गया कि आपके शतकों को देखकर अब लोगों को लगने लगा है कि आप सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ देंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि वो तो ग्रेट हैं, मैं कहां उनके बराबर लेकिन हां जब लोग मेरी उनसे तुलना करते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है क्योंकि वो मेरे आदर्श हैं और आदर्श से तुलना होना काफी सम्मान की बात है।

गौरतलब है कि जवां दिलों की धड़कन और क्रिकेट की दुनिया के ताजा सनसनी मिस्टर विराट कोहली ने ना केवल अपनी कप्तानी में भारत को श्रीलंका पर शानदार जीत दिलवायी है बल्कि अपनी आईसीसी रैकिंग भी सुधार ली है। विराट कोहली ने अपने चौथे सैकड़े की मदद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। कोहली को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है।

इसलिए क्रिकेट समीक्षकों को लगता है कि विराट कोहली ही वो खिलाड़ी हैं जो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकार्ड तो़ड़ सकते हैं। भारत-श्रीलंका एकदिवसीय सीरीज विराट कोहली के लिए हर लिहाज से काफी फायदेमंद रही क्योंकि ना केवल विराट इस सीरीज में अपने पुराने लय में दिखायी दिये बल्कि इस सीरीज के जरिये विराट ने अपने आप को बतौर सफल कप्तान भी साबित किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+