तो किम,नेहा, प्रीति नहीं असिन हैं युवराज की दिलरूबा?
मुंबई। एक बार फिर से क्रिकेट की दुनिया के हॉट स्टार युवराज सिंह के अफेयर के चर्चे हैं। खबर है कि इन दिनों युवराज सिंह और साउथ की हिट अभिनेत्री असिन के बीच चक्कर चल रहा है। दोनों घंटों चैटिंग करते हैं और यही नहीं दोनों को हाल ही के कई सोशल इवेंट में साथ देखा गया है।
आम तौर पर असिन बहुत ज्यादा लोगों से घुलती-मिलती नहीं हैं लेकिन पिछले दिनों उन्हें जिस भी पब्लिक इवेंट में देखा गया और वहां अगर युवराज सिंह हैं तो वो बहुत ज्यादा युवी के साथ हंसते और बतियाती देखी गईं हैं जिसके कारण लोगों को लगने लगा है कि दोनों के बीच में जरूर कुछ पक रहा है।
तो युवराज सिंह इन दिनों असिन के साथ डेटिंग कर रहे हैं?
वैसे भी इस चिंगारी को हवा उस समय मिली जब युवी ने आन लाइन मीडिया में असिन को 'Assassin' कहकर संबोधित किया। इसलिए लोगों को लगने लगा है कि युवराज सिंह की नई दिलरूबा असिन ही है।
आखिर युवी के साथ डेटिंग पर क्यों भड़क रही हैं प्रीति जिंटा?
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब युवी का नाम किसी फिल्मी अभिनेत्री के साथ जुड़ा है इससे पहले भी कई तारिकाएं भी युवी की जिंदगी में आयीं और चली गई हैं।
आईये डालते हैं युवी की गर्लफ्रेंडों पर एक नजर...

किम शर्मा-युवराज सिंह
युवराज सिंह की सबसे चर्चित प्रेमिका किम शर्मा रही हैं। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे और दोनों ने खुलकर अपने रिश्तों को स्वीकारा भी था लेकिन फिर अचानक से दोनों के बीच में दूरियां आ गईं और एक दिन अचानक से पता चला कि किम शर्मा ने विदेश में एक बिजनेस टाइकून से शादी कर ली है।

दीपिका पादुकोण-युवराज सिंह
साल 2007 में युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें आयी थीं। कहा जाता है कि युवराज बेइतंहा दीपिका को चाहते थे लेकिन दीपिका की ओर से उन्हें हरी झंडी कभी नहीं मिली क्योंकि दीपिका कैप्टन धोनी को पसंद करती थी और इस कारण दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

प्रीति जिंटा-युवराज सिंह
युवी जब आईपीएल में पंजाब इलेवन के लिए खेलते थे तो उनके और टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा के इश्क के चर्चों से गलियारें भरे पड़े थे लेकिन फिर अचानक से यह खबरें आनी बंद हो गईं। प्रीति कई मौकों पर युवराज के साथ ऐसे देखी गईं जैसे कि प्रेमी-प्रेमिका साथ में होते हैं। हालांकि प्रीति ने हाल ही में ट्विट करके कहा था कि उनका और युवी का कभी कोई चक्कर नहीं रहा है।

नेहा धूपिया-युवराज सिंह
पिछले दिनों युवराज सिंह और सेक्सी नेहा धूपिया के बीच में रोमांस की खबरें आयी थीं जिस पर युवराज ने ट्विट किया था कि वो और नेहा केवल अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।इसके बाद युवराज सिंह का नाम एड गर्ल आंचल से भी जुड़ा था और कहा जाता है कि आंचल की बिग बॉस में एंट्री युवी की एक्स गर्ल के रूप में हुई थी।

असिन-युवराज सिंह
इन दिनों युवराज सिंह को साउथ की सुपरहिट अभिनेत्री गजनी फेम एक्ट्रेस असिन के साथ वक्त बिताते देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों इन दिनों एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं। दोनों के कोई पार्टीयों में भी साथ देखा जा सकता है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से घंटों लंबी चैटिंग करते हैं तो वहीं दोनों के बीच के बांडिंग का अंदाजा आप इंस्ट्राग्राम से भी लगा सकते हैं। खबर तो यह भी है कि मिस्टर युवी असिन को 'Assassin' कहकर पुकारते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications