Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉटस्टार ने अपनी वेबसाइट से हटाया पांड्या और राहुल का विवादित 'कॉफी विद करण' एपिसोड

नई दिल्ली। कॉफी विद करण के ताजा शो पर कॉफी पीना सबको भारी पड़ गया है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के विवादापस्द बयानों से भरे पड़े इस शो की चारो तरफ आलोचना के बाद इसको वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट हॉटस्टार ने अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। वेबसाइट ने इस शो के कंटेंट की फजीहत होने के तीन दिन बाद यह फैसला लिया। बता दें कि ये एक किस्म का टॉक शो है जिसमे बॉलीवुड के निर्माता-निर्दशक करण जौहर मेहमानों से मसालेदार सवाल पूछते हैं।

ये सवाल फिल्मी सितारों को तो काफी लुभाते हैं लेकिन फिल्मी स्टार भी यहां कभी इस तरह से खुली बातें करते नहीं देखे गए जैसी की हार्दिक पांड्या ने की हैं। पांड्या ने ना केवल करण जौहर के सवालों का जोश के साथ जवाब दिया बल्कि वे अपनी ओर से काफी बताते चले गए। इससे निश्चित रूप से इस शो को तत्कालीन फायदा तो काफी हुआ। विवाद होने के बाद कई लोगों ने शो को देखा कि आखिर मामला क्या है। लेकिन बाद में जब भारत जंगल की आग की तरह विकराल रूप धारण कर चुकी है तो उसमें लपट में अब ये शो भी आ चुका है।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने कॉफी विद करण शो में लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बातें करने के साथ ही अन्य कई तरह की ओछी बातें की थी। उनके साथ शो में केएल राहुल भी थे। दोनों खिलाड़ी इस समय ऑस्ट्रेलिया में भारतीय वन डे टीम के साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है। सीओए के प्रमुख विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों पर दो मैचों के बैन के लिए सिफारिश की थी। इसके बाद सीओए की दूसरी सदस्य डायना इडुल्जी ने इस मामले को बीसीसीआई के कानूनी सेल भेजने की बात की। वहीं, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने भी खिलाडि़यों के बैन का समर्थन किया था। इसके अलावा भारतीय कप्तान कोहली ने इस मामले में इन दोनों खिलाड़ियों को सपोर्ट करने से साफ मना कर दिया है।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 12:10 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+