Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#Christchurch हमले के दौरान कैसे बाल-बाल बचे बांग्लादेशी खिलाड़ी, देखें VIDEO

नई दिल्ली। एक बेहद शांत और सुरक्षित देश समझा जाने वाला न्यूजीलैंड अपने प्रमुख शहरों में से एक क्राइस्टचर्च पर हुए हमले से दहल उठा है। आतंक पैदा कर देने वाले इस हमले में निशाना बनी क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदें जहां पर अंधाधुंध गोलियों की बौछारों ने कई लोगों की जान ले ली। अभी तक 40 के करीब लोगों के मारे जाने की खबर है। खास बात यह है कि बांग्लादेशी टीम भी इस समय कीवी दौरे पर थी और क्राइस्टचर्च की निशाना बनी मस्जिदों में से एक में टीम के कुछ सदस्य नमाज भी अता करने गए थे।

तभी यह हमला हुआ और खिलाड़ियों को किसी तरह से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अनेक लोगों की जान लेने वाले इस हमले में बांग्लादेशी टीम के लिए राहत की बात यह रही कि किसी खिलाड़ियों को नुकसान की खबर नहीं है। इस घटना को हेगली ओवल से खेल रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम ने विस्तार से बताया है।

रिपोर्टर ने बताया कि सभी पत्रकारों को हेगली ओवल पवेलियन से बाहर जाने की इजाजत नहीं मिल पा रही है। पूरे स्टेडियम को भी चारों ओर से सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ है। साथ ही पूरा शहर भी लॉक कर दिया गया है। यह पत्रकार भी हमले का शिकार हुई मस्जिद में मौजूद था।

उन्होंने बताया फायरिंग के बाद बांग्लादेशी पूरी टीम होटल में सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कुछ बांग्लादेशी खिलाड़ी और टीम के मैनेजर बस में सवार होकर मस्जिद की ओर जा रहे थे और यहां से तमीम इकबाल ने मुझे घबराते हुए फोन कॉल की। तमीम ने पत्रकार से कॉल पर मदद मांगी। इसके बाद मैं गया और जहां घटना हुई वहां से केवल 100 गज की दूरी पर था। जहां मैंने जमीन पर गिरी हुई लाशें और घायल लोग देखे।

वहां पर केवल बांग्लादेशी टीम की बस खड़ी हुई थी। बस खाली थी क्योंकि खिलाड़ी पहले ही बचकर बाहर जा चुके थे। फिर हम लोग वापस हेगली पार्क से ओवल की ओर भागे। इस दौरान सभी खिलाड़ी बेहद भावुक थे। आप इन खिलाड़ियों को मस्जिद से निकलकर हेगले पार्क से वापस ओवल की ओर जाते हुए देख सकते हैं-

Story first published: Friday, March 15, 2019, 13:35 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+