ट्वेंटी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत (लीड-1)
आस्ट्रेलिया ने पांच ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन ने 21 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 34 रन बनाए हैं जबकि डेविड वॉटसन ने नौ रन बनाए हैं। वार्नर ने एक चौका लगाया है।
इस मैच के लिए भारत ने तीन परिवर्तन किए हैं। पीयूष चावला के स्थान पर रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है जबकि दिनेश कार्तिक की जगह गौतम गंभीर लेंगे। चोटिल प्रवीण कुमार के स्थान पर जहीर खान को अंतिम-11 में शामिल किया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम ने रेयान हैरिस की जगह मिशेल जानसन को टीम में जगह दी है।
दोनों टीमों ने ग्रुप स्तर पर अजेय स्थिति बनाए रखा था। आस्ट्रेलिया ने जहां ग्रुप-ए में अपने दोनों मैच जीते हैं वहीं भारत को ग्रुप-सी में पहला स्थान हासिल है। आस्ट्रेलिया ने अपने पहले ग्रुप मैच में मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान को 34 रनों से धूल चटाई थी। इसके बाद उसने ग्रुप की तीसरी टीम बांग्लादेश को पराजित किया था।
भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद उसने अपने दूसरे मुकाबले में सुरेश रैना के शानदार शतक की बदौलत शक्तिशाली दक्षिण अफ्रीका को भी पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications