Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिसके करियर पर उठाए जा रहे सवाल उसी भरत अरुण ने कैसे दिया टीम इंडिया को शानदार गेंदबाज

नई दिल्ली। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बने भरत अरुण के करियर को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपने करियर में केवल 5 विकेट लेने वाला व्यक्ति भला दुनिया की सबसे मजबूत टीम का गेंदबाजी कोच कैसे बन सकता है?

भरत अरुण की वजह से सुधरा उमेश यादव का प्रदर्शन

भरत अरुण की वजह से सुधरा उमेश यादव का प्रदर्शन

लेकिन लोग शायद इस फैक्ट से अवगत नहीं हैं कि भरत अरुण की वजह से ही आज भारतीय टीम के पास उमेश यादव जैसा पेस मास्टर है। भारत के सफल घरेलू टेस्ट सीजन में उमेश यादव का प्रदर्शन काफी अहम रहा। इस तेज गेंदबाज ने अपनी सफलता का श्रेय मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरुण को दिया था। दरअसल भरत अरुण ने राष्ट्रीय टीम के साथ अपने पहले के कार्यकाल के दौरान उमेश यादव की कमियों पर काम किया था।

भरत और बनर्जी सर का हमेशा ऋणी रहूंगाः उमेश यादव

भरत और बनर्जी सर का हमेशा ऋणी रहूंगाः उमेश यादव

दायें हाथ के तेज गेंदबाज उमेश ने अपने सफल सीजन के बाद कहा था कि इस तरह की निरंतरता के स्तर को हासिल करने का श्रेय उन प्रयासों को दूंगा जो उन्होंने पिछले सत्र में अपनी गलतियों को सुधारने के लिए किए थे। उमेश यादव ने कहा- "जब मैं अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं था, तब भरत अरुण सर मेरे साथ काफी काम करते थे। जब मैं नागपुर में होता था तो ये काम सुब्रतो बनर्जी सर (पूर्व भारत के मध्यम तेज गेंदबाज) करते थे। ये मेरी तकनीक पर काम करते थे। मैं दोनों का ऋणी रहूंगा।"

तो श्रीलंका में दिखेगा उमेश यादव का जलवा

तो श्रीलंका में दिखेगा उमेश यादव का जलवा

आपको बता दें कि भारतीय टीम का आगामी दौरा श्रीलंका का है। इस दौरे में टेस्ट मैच सीरीज भी खेली जाएगी। ऐसे में एक बार फिर से सभी की निगाहें उमेश यादव पर होंगी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टैस्ट मैच में 17 विकेट चटकाए थे। उमेश यादव से अब और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी दरअसल अब उनके पसंदीदा बॉलर भरत अरुण आधिकारिक रूप से टीम में जुड़ गए हैं। श्रीलंका नें ‘एसजी टेस्ट' गेंद के बजाय कूकाबूरा गेंदों का इस्तेमाल किया जायेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+