For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज की कैसी हो सकती है टीम में वापसी? इमरान खान ने दिया ये सुझाव

नई दिल्ली। सरफराज अहमद के लिए साल 2019 कभी ना भूला पाने वाला साल है। इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप में उनकी कमान में पाकिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। लिहाजा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने सरफराज की कप्तानी व प्रदर्शन पर ही कड़े सवाल उठा दिए। काफी विवाद होने के बाद पाक बोर्ड ने सरफराज को कप्तानी से तो हटाया, साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया। सरफराज कैसे वापसी कर पाएंगे, इसपर पाकिस्तान को 1992 का खिताब दिलाने वाले व माैजूदा समय प्रधानमंत्री बने पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने बयान दिया है। इमरान ने सरफराज को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दी है।

इमरान खान ने कहा कि टी20 क्रिकेट से किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन और फॉर्म को नहीं आंका जाना चाहिए। इसके लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट ही सही पैमाना है। राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए सरफराज को घरेलू क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए। गाैर हो कि पाकिस्तान को पिछले महीने अपने ही घर में श्रीलंका के हाथों तीन टी20 मैचों की सीरीज 3-0 से ही गंवा दी थी, जिसके बाद सरफराज को कप्तानी से हटा दिया गया था। सरफराज इससे पहले तीनों फाॅर्मेट के कप्तान थे, तथा उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी जीती थी।

पीसीबी के पैट्रन-इन-चीफ इमरान खान ने मिस्बाह उल हक को मुख्य चयनकर्ता और हेड कोच नियुक्त किए जाने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, "मिस्बाह को कोच बनाने का फैसला सही है। वो ईमानदार और निष्पक्ष व्यक्ति हैं। उनके पास खेल का लंबा अनुभव है। बतौर कोच उनके नेतृत्व में टीम वनडे और टेस्ट दोनों में अच्छा करेगी। उनमें नए खिलाड़ियों को तराशने की काबिलियत है।" इसके अलावा इमरान ने घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने की बात भी की।

Story first published: Monday, November 18, 2019, 17:45 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+