oi-Naveen Rai
नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में विराट कोहली और रिकॉर्ड एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। विराट कोहली अपनी हर पारी के दौरान नई कीर्तिमान या तो बनाते हैं या फिर पहले से बने रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाते हैं। विराट कोहली को हाल के दिनों में उनके प्रदर्शन के चलते रन मशीन कहा जाने लगा है। विराट कोहली के बल्ले की धमक समूचा विश्व सुन रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली ने वनडे करियर में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा किया। विराट के इस कारनामे की चर्चा विश्व क्रिकेट में है। विराट कोहली के इस कारनामे के बाद क्रिकेट जगत उन्हें बधाई दे रहा है।
सहवाग ने खासअंदाज में दी बधाई:
सहवाग ने लिखा, 'सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट होता रहता है। विराट कोहली ने बताया है कि निरंतरता किसे कहते हैं। उन्होंने 11 पारियां पहले ही अपने 9000 रन पूरे किए थे और आज 10 हजार पूरे कर लिए वो भी अपने 37वें शतक के साथ। इसका लुत्फ उठाइए।
सचिन ने कही ये बात:
सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जिस जुनून और निरंतरता के साथ तुम बल्लेबाजी करते हो वो लाजवाब है। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने पर बधाई। रन बनाते जाओ।'
वीवीएस लक्ष्मण ने भी की तारीफ:
वीवीएस लक्ष्मण ने भी विराट कोहली की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है।लक्ष्मण ने लिखा है तीव्रता से रन बनाने के लिए तुम्हारा ये पागलपन यूं ही जारी रहे। 37वें शतक के लिए बधाई। तुम्हारा जुनून और संकल्प अतुलनीय है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, October 25, 2018, 13:09 [IST]
Other articles published on
Oct 25, 2018