For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सहवाग से लेकर लक्ष्मण तक क्रिकेट जगत ने राहुल द्रविड़ को इस अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आज 46 साल के हो गए हैं। राहुल द्रविड़ को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर लोग बधाई दे रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट जगत कहां पीछे रहता। उनके साथी खिलाड़ियों ने ट्वीटर पर कुछ इस अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में बधाई देते हुए द्रविड़ के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है। दीवारों के भी कान होते हैं इस दीवार का बहुत साफ मन और हृदय भी है। मुझे राहुल के साथ खेलने में मजा आया और हमने एक साथ कई यादें बनाई।

लक्ष्मण ने लिखा है बार-बार यह दिन आए जन्मदिन की मुबारकबाद मेरे दोस्त। मैं चाहता हूं कि तुम ऐसे ही हंसते और मुस्कुराते रहो और क्रिकेट में ऐसे ही सेवा देते रहो। तुमसे ना सिर्फ इस देश के भावी क्रिकेटर ही प्रभावित हो बल्कि युवा क्रिकेटर भी प्रभावित हों।

सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा है जन्मदिन मुबारक हो राहुल भाई, क्रिकेट को जेनटलमैन का खेल इस लिए कहा जाता है क्योंकि आप जैसे महान खिलाड़ी इस खेल को खेलते हैं। आपके साथ खेलना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात रही।मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। आपका भविष्य अच्छा हो।

रहाणे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महान क्रिकेटर और मेरे जीवन की प्रेरणा राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की बधाई।

हरभजन सिंह नेभी राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो आप ऐसे ही युवा खिलाड़ियों को सीखाते रहिए। इन युवा खिलाड़ियों को आप से अच्छा कोई नहीं मिल सकता।

बता दें कि राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट में उन्होंने 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे। इसी तरह 344 वन-डे मैचों में द्रविड़ ने 39.16 की औसत से 10889 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+