नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भले ही आईपीएल सीजन 9 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं हो, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो बेस्ट मैच फिनिशर हैं। पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान धोनी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने एक बार फिर से ये प्रूफ कर दिया कि वो मैच मैच फिनिशर हैं। आखिरी ओवर के रोमांच देखने लायक था। अपनी शानदार पारी से धोनी ने हारी हुई मैच को जीत लिया। IPL 9: रैना ने कहा, धोनी से न मिलूंगा और ना उन्हें देखूंगा!
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे ने 6 विकेट पर 149 रन बना लिए थे। पूणे को 9 गेंदों में 24 रन चाहिए थे। सब मान चुके थे कि पूणे एक बार फिर से हार जाएगी, लेकिन जब मैदान पर धोनी हो तो कुछ भी असंभव नहीं। हुआ भी वहीं। Video:तो इसलिए धोनी माने जाते हैं दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर
कैप्टन कूल धोनी ने अंतिम ओवर में संयम बनाए रखा और अंतिम 3 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के लगाते हुए टीम को यादगार जीत दिला दी। धोनी ने 32 गेंदों पर 64 रन बनाएं, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के लगाए। देखिए वो वीडियो, जिसकी वजह से बेस्ट मैच फिनिशर कहा जाता है...
Epic last Over Finish by MS Dhoni: https://t.co/mzXVCW0X3i via @YouTube
— Quikr Videos (@QuikrVideos) May 22, 2016