टीम इंडिया में ऋषभ पंत को कैसे मिली जगह, खुद किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत माैजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें बहुत ही जल्द तीनों फाॅर्मेट में खेलने का माैका मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाते हुए खुद को चयनकर्ताओं की नजरों में सही साबित किया। 21 वर्षीय पंत को अभी टीम में शामिल हुए ज्यादा समय नहीं हुआ लेकिन उनकी वजह से एक विकेटकीपर का पत्ता कट हो गया है। पंत ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें कैसे और किसकी वजह से टीम में जगह मिली।

इस खिलाड़ी की वजह मिली एंट्री
पंत ने खुलासा किया कि उन्हें रिद्धिमान साहा की वजह से टीम में एंट्री करने का माैका मिला। उन्होंने कहा कि अगर ऋद्धि भाई चोटिल ना होते तो टीम में मुझे जगह मिलना मुश्किल था। पंत ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा कि मैं उस समय इंग्लैंड में था और भारत ए की ओर से एकदिवसीय मैच खेल रहा था। ऋद्धि भाई चोटिल हो गए थे और वह टीम से बाहर हो गए। इसके बाद चयनकर्ताओं ने मुझे बताया कि मैं तैयार रहूं, मुझे टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने मुझे चार दिवसीय मैच के लिए भी टीम में शामिल कर लिया।

कोच से मिली थी टीम में शामिल होने की खुशी
पंत ने कहा कि हम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। यह उनकी करीब मुख्य टीम ही थी। टीम में एलेस्टेयर कुक, क्रिस वोक्स, सैम करेन, ओली पोप और डेविड मलान जैसे सभी खिलाड़ी शामिल थे। हम टॉस हार चुके थे और मैदान पर जाने ही वाले थे कि तभी राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने मुझे बुलाया। उन्होंने मुझे बताया कि आपको भारत की टेस्ट टीम के लिए चुन लिया गया है। पंत ने कहा आगे कहा कि उस समय मैं इतना खुश हुआ कि मैंने सरनदीप सिंह को गले लगा लिया।
शादी के बंधन में बंधे नीतिश राणा, 'गर्लफ्रेंड' साची को बनाया अपनी दुल्हन

अब विश्व कप टीम के प्रवल दावेदार हैं पत
पंत ने मिले माैके को भुनाया। यही नतीजा है कि आज यह युवा खिलाड़ी इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए प्रवल दावेदार है। दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों ने पंत टीम का अहम खिलाड़ी बताया। इस बल्लेबाज ने अपने खेलने के अंदाज से वाहवाही लूटी है। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचान बना चुके पंत खुद को एडम गिलक्रिस्ट जैसा बनाना चाहते हैं। वहीं साहा पिछले आईपीएल दाैरान चोटिल होने के बाद कंधे की सर्जरी होने के कारण टीम में वापसी नहीं कर सके। हालांकि, अब साहा फिट हैं और वह बंगाल की तरफ से खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली टी-20 घरेलू टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
