सचिन चाइनीज खाने के शौकीन,लेकिन दोस्तों के कारण भूखे ही लौटना पड़ा था...
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट के बारे में हम सब जानते हैं। उनके रिकॉर्ड्स और उनके जीवन के बारे में भी हम सब जानते हैं, लेकिन आज सचिन की उस यादगार पल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खाने के बेहद शौकीन हैं। न केवल खाना खाने बल्कि उन्हें खाना पकाने का भी बहुत शौक है। सचिन ने अपनी एक किताब में अपनी बचपन की कहानी का जिक्र किया है, जिसमें उन्हें अपनी पसंदीदा चाइनीज खाने का मौका नहीं मिला था।
सचिन की आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' इस घटना का जिक्र है। सचिन ने उस घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि जब वो छोटे थे तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाइनीज खाने की योजना बनाई। दोस्तों ने 10-10 रुपए इक्ट्ठा जमा कर चाइनीज खाने का प्लान बनाया। लेकिन सचिन को दोस्तों की इस पार्टी में भूखे लौटना पड़ा, क्योंकि लंबाई की वजह से उन्हें सबसे आखिरी में खाने को मिलता है।
दोस्तों के ग्रुप में सबसे छोटा होने का खामियाजा भुगतना पड़ता। कोई भी खाने की सामान उनके पास सबसे आखिरी में मिलता था। तब तक सब खत्म हो जाता था। सचिन ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि जब हम रेस्टोरेंट में चाइनीज खाना ऑर्डर करते हो टेबल के एक एक छोर से दूसरे छोर तक खाना पहुंचते-पहुंचते वो थोड़ा सा बचता। सचिन ने बताया है कि बड़े लड़कों ने हमारे खर्चे पर पूरा लुत्फ उठाया जबकि उन्हें भूखे लौटना पड़ा ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
