For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 World Cup : फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिला मैसेज, ऐसे करना है शैफाली को आउट

नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप कप 2020 का फाइनल मुकाबला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है। भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा है। ऐसे में हरमनप्रीत काैर की कप्तानी में भारत के पास पहली बार खिताब पाने का सुनहरा माैका है। टीम लय में है, जिसे वे 8 मार्च को फाइनल जंग में भी बरकरार रखना चाहेगी। सबकी नजरें 16 साल की ओपनर शैफाली वर्मा पर होंगी जो पूरे टूर्नामेंट में छाई रहीं। लेकिन फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक खिलाड़ी द्वारा शैफाली को जल्द आउट करने का तरीका बताया है। ऐसे में अब ये डर है कि कहीं विरोधी टीम की चाल में फंसकर शैफाली कहीं जल्दी आउट ना हो जाए।

दरअसल, मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनिएल वायट ने कहा कि भारत की आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में रोकने के लिए गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को दिमागी रूप से खेलना होगा। वायट ने कहा, "सब को पता है उसकी कमजोरी क्या है और शेफाली को भी यह पता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले उसके खिलाफ उस तरह की गेंदबाजी की है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को उसके खिलाफ दिमागी खेल खेलना होगा जिससे उसकी कमजोरी उजागर हो जाए।"

डैनी वायट ने शैफाली को लेकर कहा, ''जब वह विफल होती है तो वह जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाती है। मैंने शेफाली समझाया कि वह ज्यादा तनाव न ले यह सिर्फ क्रिकेट है।" वायट ने कहा, ''जब आप टी20 में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं जो स्थितियां आपके लिए काफी मुश्किल हो जाती हैं। आपको मैदान में उतरते ही बड़े शॉट लगाने होते है और ऐसे में विफल होने की संभावना अधिक होती है।''

इस टूर्नामेंट में भारत के लिए 16 साल की ओपनर शैफाली वर्मा ने जबरदस्त खेल दिखाया है। टीम को विस्फोटक शुरूआत दिलाने में शैफाली ने कोई कसर नहीं छोड़ी जिसका फायदा मध्यक्र की बल्लेबाजों को मिला। शैफाली इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। वे अभी तक खेले 4 मैचों में 161.00 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बना चुकी हैं जिसमें 18 चाैके तो 9 छक्के शामिल रहे। अबतक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड इन्हीं के नाम है। ऐसे में एक बार फिर शैफाली से खिताबी मैच में विस्फोटक खेल की उम्मीद है। वहीं गेंदबाजी में पूनम यादव फिर तहलका मचा सकती हैं जो 4 मैचों में 9 विकेट ले चुकी हैं।

Story first published: Saturday, March 7, 2020, 18:34 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+