
पीयूष चावला को भारी पड़ी अपनी ही गुगली-
गुगली की खास बात इसको मिलने वाला सामान्य से थोड़ा अधिक उछाल भी है। कुल मिलाकर अगर किसी गेंदबाज को गुगली पर विकेट मिलते हैं तो उसको अच्छा ही कहा जाएगा।
भारतीय क्रिकेटर ने याद किए वो 12 दिन, बताया- मुझे गिरफ्तार करके आतंकवादी वार्ड में ले गए
लेकिन पीयूष चावला की कहानी ऐसी नहीं रही। 31 वर्षीय पीयूष चावला को अपने शिकार को चकमा देने के लिए गुगली का इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है। लेग स्पिनर को एक असामान्य घटनाक्रम का सामना करना पड़ा जब एक चयनकर्ता ने उन्हें बताया कि उन्हें भारतीय टीम में नहीं चुना जा रहा है क्योंकि वह गुगली पर अधिक विकेट ले रहे थे।

चयनकर्ता ने कहा- आप गुगली पर ज्यादा विकेट लेते हो
सीएसके टीम की नई भर्ती चावला ने उस उदाहरण को याद किया जब उनकी गुगली के साथ विकेट लेने के लिए आलोचना की गई थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ अपने यूट्यूब चैट शो 'आकाश वाणी' पर हाल ही में एक बातचीत में, चावला ने एक चयनकर्ता से मिली मनोरंजक प्रतिक्रिया का खुलासा किया।

चावला ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देकर दिया करारा जवाब-
चावला ने चयनकर्ता को भी करारा जवाब दिया और अपनी बात को साबित करने के लिए सचिन तेंदुलकर के 'स्ट्रेट ड्राइव' उदाहरण का हवाला दिया। "मुझे याद है एक बार मैंने एक चयनकर्ता से बात की थी। उस चयनकर्ता ने मुझे बताया कि मैं गुगली से सबसे अधिक विकेट लेता हूं, "चावला ने कहा।
लॉकडाउन में घंटो गेमिंग के बाद 24 वर्षीय कोच की मौत, पिता ने दी वर्क फ्रॉम होम वालों को चेतावनी

चावला ने कहा- सीधा जवाब सुनना सेलेक्टर को नहीं भाया
"मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो चीजों को अपने दिल में नहीं रखता है, और मैं जल्दी वापस जवाब देता हूं मेरे बारे में कुछ लोगों को यह बहुत पसंद नहीं है। इसलिए, मैंने उनसे सिर्फ इतना पूछा कि सचिन पाजी अपनी सीधी ड्राइव से 100 रन में से 60 रन बनाते हैं, तो क्या उस शतक का मूल्य नहीं है '? मुझे लगता है कि वे इन शब्दों को पसंद नहीं करते थे। आखिर कैसे भी लीजिए पर आपने विकेट ही लिया है, "लेग-स्पिनर ने जोड़ा।


Click it and Unblock the Notifications
