Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब अपनी बैटिंग से बॉलर्स को डराने वाले सचिन तेंदुलकर को भी लगा था डर..

मुंबई। इंडियन क्रिकेट में भगवान का दर्जा प्राप्त सचिन तेंदुलकर आम तौर पर बहुत कम बोलते हैं लेकिन वो जब भी बोलते हैं तो सुनने वाले बस सुनते ही रह जाते हैं। एक इवेंट में अपने बचपन की बात करते हुए इस शतकवीर ने ऐसी घटना का जिक्र किया जिसे सुनने के बाद हर किसी को रोंगटे खड़े हो गये और लोगों को तब पता चला कि अपनी बैटिंग से दुनिया के हर बॉलर को भयभीत करने वाले सचिन को भी लगा था डर।

सचिन ने कहा कि मैं मुंबई के लोकल ट्रेन से हर तरह से वाकिफ हूं क्योंकि मैंने भी बचपन में इसमें बहुत धक्के खायें हैं। सचिन ने बोला कि 11 से 15 साल की उम्र में मैंने अपने क्रिकेट किट के साथ जमकर मुंबई लोकल का सफर किया है इसलिए मुझे इसकी भीड़ और धक्कों का पूरी तर अहसास है और वो आज भी मेरे जेहन में जिंदा है।

जब मुंबई लोकल की चपेट में आते-आते बचे सचिन तेंदुलकर...

सचिन ने बताया एक बार मैं अपने दोस्तों के साथ विले पार्ले में एक दोस्त के घर गया था। वहां हमने लंच किया और फिल्म देखी और उसके बाद हमें नेट प्रैक्टिस के लिए जाना था लेकिन हम लेट हो गये थे। हमें दूसरे प्लेटफार्म पर जाना था। तब हमने रेलवे का नियम तोड़ा और पटरियां पार करने लगे।

लेकिन तभी हमें सामने से लोकल ट्रेनें आती दिखायी दीं, हमें काटो तो खून नहीं वाला हाल हो गया। तब मैं अपने दोस्तों संग अपनी क्रिकेट किट के साथ दोनों तरफ की पटरियों के बीच की जगह पर जैसे-तैसे घुटने टेककर बैठ गया और हमारे बगल से ट्रेन गुजर गई। मैं बता नहीं सकता कि मुझे कितना डर लगा था और उसके बाद मैंने कसम खाई कि अब कभी नियम नहीं तोड़ूंगा।

इसलिए सचिन ने लोगों से अपील की कभी नियम ना तोड़े क्योंकि आपकी जरा सी जल्दबाजी जिंदगी भर का जख्म बन सकती है। हो सकता है कि कभी-कभी आप लेट हो जायें लेकिन हमेशा याद रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है इसलिए हमेशा नियमों का पालन कीजिये क्योंकि जान है तो जहान है।

जान है तो जहान है

गौरतलब है कि मुंबई रेलवे पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सेफ्टी अलर्ट मैसेज एक्सक्लूसिवली फॉर पैसेंजर्स और 'बी सेफ' योजना शुरू की है। सचिन इसी इवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने यह दिल दहला देने वाली घटना का जिक्र किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+