For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यूसुफ पठान ने जड़ा सैकड़ा, खुशी से पागल हुए इरफान, बल्ला छोड़कर दौड़े, देखें वीडियो

इंदौर । भले ही इरफान पठान और यूसूफ पठान दोनों इस वक्त लंबे अरसे से टीम इंडिया से बाहर है और दोनों की वापसी के कोई आसार भी ना दिख रहे हों, बावजूद इसके दोनों का शानदार जलवा रणजी में जारी रहा, दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने बल्ले और बॉलिंग से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। दोनों ही भाई भारत के लिए खेल चुके हैं और दोनों की प्रतिभा आईपीएल के मैदान पर भी दिखी है, इन सबके बावजूद दोनों भाईयों में आपस में काफी प्रेम और तालमेल दिखता है। दोनों एक साथ खुश भी होते हैं और दोनों एक साथ दुखी भी। एक की खुशी दूसरे के चेहरे पर मुस्कान बिखेरती है तो वहीं एक का गम दूसरे की आंखें भी नम कर देता है। दोनों भाई साथ-साथ रणजी मैच खेला करते थे, ऐसे ही एक रणजी मैच के दौरान यूसुफ ने जब सैकड़ा जड़ा था तो इरफान की खुशी की सीमा ही नहीं रही थी। पुराने दिनों को याद करते हुए इरफान पठान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

इरफान नॉन-स्ट्राइकर साइड पर खड़े

इस वीडियो में यूसुफ पठान बैटिंग लाइन पर हैं और इरफान नॉन-स्ट्राइकर साइड पर खड़े हैं। यूसुफ एक शॉट मारते हैं जिसके बाद उनकी सेंचुरी होती है और नॉन-स्ट्राइकर इरफान खुशी के मारे पागल हो जाते हैं। इरफान अपने भाई की सेंचुरी पर इतने खुश होते हैं कि वे अपना बल्ला वहीं छोड़ अपने भाई के पास दौड़ पड़ते हैं और गले लगा लेते हैं । इन दिनों को याद करते हुए इरफान ने ट्वीट किया देखिए कैसे बड़े भाई ने अपना 100 प्राप्त किया।

आपका प्यार यूसुफ भाई के लिए अमूल्य

इरफान के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आपका प्यार यूसुफ भाई के लिए अमूल्य है, आप खुद से ज्यादा उनके लिए खुशी मनाते हैं। एक ने लिखा कि एक नॉन-स्ट्राइकर द्वारा जश्न मनाना बताता है कि यूसुफ पठान कौन हैं, एक बड़ा आदमी और सर्वशक्तिमान, बैटिंग करते हुए उन्हें देखना बहुत पसंद है.. सैल्यूट।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+