For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: बेहद दिलचस्प है क्रिस गेल के बिकने की कहानी, नेस वाडिया ने किया खुलासा

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर आलोचकों के मुंह पर ताला लगा रहे क्रिस गेल को एक समय संन्यास लेने की सलाह दी जा रही थी। हालांकि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सभी को झूठा साबित कर दिया। जनवरी के अंत में हुई आईपीएल नीलामी में क्रिस गोल को शुरुआती बोली में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं खरीदा था। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी दांव खेलकर अपने पक्ष में एक बड़ा हथियार जोड़ लिया। लेकिन क्रिस गेल को खरीदे जाने के पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी है।

 नेस वाडिया ने किया खुलासा

नेस वाडिया ने किया खुलासा

पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने गुरुवार को खुलासा किया कि नीलामी में वह इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज को गंवा सकते थे, क्योंकि उनके पास अंत में काफी कम राशि बची थी। गेल उम्मीद के विपरीत दो बार बिना बिके ही रहे, लेकिन इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें तीसरी बार में उनके दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य में खरीदा।

गेल में अब पहले जैसी बात नहीं रही!

गेल में अब पहले जैसी बात नहीं रही!

यह हकीकत है कि आईपीएल 11 के शुरू होने से पहले जब खिलाड़ियों की खरीदारी चल रही थी,उस वक्त कोई भी गेल को अपने टीम में रखने को तैयार नहीं था। लोग दबी जुबान कहने लगे थे कि गेल में अब पहले जैसी बात नहीं रही, क्रिकेट जगत में विस्फोटक बल्लेबाज की ख्याति प्राप्त कर चुके गेल की इस प्रतिभा पर लोग संदेह करने लगे थे।

 फ्रैंचाइजी इस जमैका के खिलाड़ी को खरीदकर कितनी भाग्यशाली रही

फ्रैंचाइजी इस जमैका के खिलाड़ी को खरीदकर कितनी भाग्यशाली रही

हालांकि वाडिया ने अब बताया कि फ्रैंचाइजी इस जमैका के खिलाड़ी को खरीदकर कितनी भाग्यशाली रही। वाडिया ने कहा, ‘हमारे पास केवल 2.1 करोड़ रुपये बचे थे और अगर हमने नीलामी में पहले ही क्रिस की बोली लगा ली होती और अन्य कोई हमसे बड़ी बोली लगाता तो हमारे पास उन्हें खरीदने के लिए ज्यादा राशि नहीं थी। हम भाग्यशाली रहे कि किसी अन्य टीम ने उनकी बोली नहीं लगाई। हम तीसरी बार भाग्यशाली रहे।'

आपको बता दें कि पंजाब ने केवल अक्षर पटेल को ही रिटेन किया था। बाकी सभी बड़े खिलाड़ियों को उसने नीलामी में खरीदा है। वहीं आईपीएल 11 के शुरुआती दो मैचों में पंजाब ने गेल को बाहर रखा था। लेकिन जैसे ही उन्हें तीसरे मैच में खेलने का मौका मिला उन्होंने अपना जलवा दिखा दिया।

Story first published: Friday, April 27, 2018, 18:09 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+