बर्मिंघम। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे तेज विकेट कीपर के रूप में जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जिस तरह से वह विकेट कीपिंग के दौरान विकेटों की ओर गेंद को पकड़ने के लिए दौड़ते हैं वह किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। लेकिन आज बांग्लादेश के खिलाफ उनका यह अंदाज टीम के लिए थोड़ा महंगा साबित हो गया।
इसे भी पढ़ें- कोहली के जश्न की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है वायरल
लेकिन जब धोनी ने गेंद को पकड़ा और उसे विकेट की ओर फेका, लेकिन विकेट पर लगने की बजाए गेंद जमीन पर पड़े दस्ताने पर लग गई। लेकिन इस घटना पर अंपायर कुमार धर्मसेना की नजर पड़ गई और दूसरी तरफ खड़े अंपायर केटलबोरो ने पांच रन पेनाल्टी के तौर पर बांग्लादेश के स्कोर में जोड़ दिया। बांग्लादेश की टीम को यह पांच रन आईसीसी के नियमों के अनुसार ही दिए गए हैं। बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 264 रन बनाए और भारत के सामने 265 रन का लक्ष्य रखा है।