VIDEO : विराट कोहली नहीं रोहित की 'कप्तानी' में जसप्रीत बुमराह ने झटका था शॉन मार्श का विकेट

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया इस टेस्ट मैच के ड्राइविंग सीट पर है। भारत ने 346 रन की बढ़त बना ली है। पहली पारी में भारत ने 443 /7 बनाकर पारी घोषित कर दी थी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए अपना सभी बल्लेबाज 151 रन पर ही गंवा दिए। इस दैरान ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी समेटने में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा। उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।
|
रोहित शर्मा की वजह से मार्श आउट:
जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के दौरान शॉन मार्श का विकेट काफी अहम रहा। बुमराह ने बुमराह ने धीमी गति 113 kmphकी रफ्तार की यॉर्कर गेंद पर शॉन मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस गेंद को देखरकर सभी लोग आश्चर्य से देखते रह गए। इस गेंद की पीछे की कहानी कुछ और ही है। दरअसल लंच होने का समय हो रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे इसके बाद शॉन मार्श जम ही रहे थे कि बुमराह की गेंद पर लंच से पहले उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

बुमराह ने चटकाए 6 विकेट:
जसप्रीत बुमराह ने मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, टिम पैन, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हैरिस को इशांत के हाथों कैच आउट कराया। मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर हेड को खतरनाक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। पैन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। फिर लियोन को एलबीडब्ल्यू और हेजलवुड को क्लीन बोल्ड किया।

रोहित ने दी सलाह:
बुमराह का कहना है कि वह जब गेंदबाजी कर रहे थे तो गेंद सॉफ्ट हो गई थी और पिच हार्ड ऐसे में गेंदबाजी करने में मुश्किल हो रही थी। इस दौरान मिड ऑफ पर खड़े थे इस दौरान उन्होंने मुझे वनडे में फेंके जाने वाली स्लोवर गेंद फेंकने को कहा। इसके बाद मैंने ऐसा किया और मुझे विकेट मिल गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
