Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: सचिन तेंदुलकर के बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन

मुंबई। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपना एक और बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन क्‍या आप जानते हैं उन्‍होंने अपना यह बर्थडे कैसे मनाया। सचिन अपने इस बर्थडे पर शोर-शराबे से दूर मुंबई स्थित एमआईजी क्‍लब ग्राउंड पर सचिन ने अपना बर्थडे कुछ बच्‍चों के साथ सेलिब्रेट किया।

सचिन रविवार की सुबह ग्राउंड पर उन बच्‍चों के बीच जा पहुंचे जो मेक ए विश ऑर्गनाइेशन के विजेता के तौर पर वहां पर आए थे। सचिन ने इन बच्‍चों को किक्रेट के कुछ गुर सिखाएं और अपने इस बर्थडे को यादगार बना डाला। सचिन ने अपने फेसबुक पेज पर इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की जानकारी भी दी।

नवंबर 2013 में सचिन ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्‍ट मैच के साथ ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। वैसे रविवार को कई हस्तियों ने सचिन को उनके जन्‍मदिन की विशेज दीं।

सचिन ने इसके साथ ही ट्वीट भी किया है। इसमें सचिन ने अपनी शारजाह वाली पारी को याद किया है। उन्‍होंने लिखा है आज भी उन्‍हें 18 वर्ष पहले का समय याद है। समय उड़ जाता है लेकिन यादें रह जाती हैं।



Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+