Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई में भारत की हालत ख़राब

इस तरह तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड की कुल बढ़त 247 रनों की हो गई है और दूसरी पारी में उनके सात खिलाड़ी आउट होने बाक़ी हैं.

इससे पहले भारत के खिलाड़ी अपनी पहली पारी में सिर्फ़ 241 रन ही बना पाए. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 316 रन बनाए थे.

तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने के समय एंड्रयू स्ट्रॉस 73 और पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड 60 रन पर नाबाद हैं. एंड्रयू स्ट्रॉस ने पहली पारी में शतक लगाया था.


चेन्नई टेस्ट का दूसरा दिन

चेन्नई टेस्ट का पहला दिन


दूसरी पारी में एक समय इंग्लैंड की हालत भी अच्छी नहीं थी और उसने अपने तीन विकेट सिर्फ़ 43 रन पर गँवा दिए थे. लेकिन स्ट्रॉस को मिले दो जीवनदान भारत को बहुत महंगे पड़े.

स्ट्रॉस और कॉलिंगवुड ने शानदार पारी खेली और अभी तक वे चौथे विकेट की साझेदारी में 129 रन जोड़ चुके हैं. एलेस्टर कुक नौ, इयन बेल सात और कप्तान केविन पीटरसन सिर्फ़ एक रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा और युवराज सिंह ने एक-एक विकेट लिया.

भारतीय पारी

इससे पहले भारत की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 241 रन बनाकर आउट हो गई. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने छह विकेट के नुक़सान पर 155 रन बनाए थे.

महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 53 रन बनाए

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हरभजन सिंह के साथ मिलकर पारी संभालने की भरपूर कोशिश की. उनकी ये कोशिश कुछ हद तक सफल भी रही. लेकिन इतनी सफल नहीं कि भारत का स्कोर इंग्लैंड के स्कोर के क़रीब भी पहुँच सके.

दोनों ने सातवें विकेट के लिए 75 महत्वपूर्ण रन जोड़े. लेकिन हरभजन सिंह 40 रन बनाकर आउट हो गए. ज़हीर ख़ान सिर्फ़ एक रन ही बना पाए.

तो इसके बाद कप्तान धोनी भी 53 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा ने आख़िरी विकेट के लिए 22 रन जोड़े. लेकिन भारत 241 रन बनाकर आउट हो गया.

इस तरह पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 75 रन की बढ़त हासिल हुई. इंग्लैंड की ओर से मोंटी पनेसर और एंड्रयू फ़्लिंटफ़ ने तीन-तीन विकेट लिए. ग्रैम स्वान को दो विकेट मिले जबकि जेम्स एंडरसन और स्टीव हार्मिसन ने एक-एक विकेट लिया.

भारत की पारी में धोनी के 53 और भज्जी के 40 रन के अलावा सचिन ने 37 और वीवीएस लक्ष्मण ने 24 रन जोड़े थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+