For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: कोहली ने मर्दों से कहा-जेंटलमैन बनो, महिलाओं का सम्मान करो...

नई दिल्ली। टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली केवल अपने खेल के जरिए ही लोगों के दिलों पर राज नहीं करते हैं, बल्कि वो समय-समय पर ऐसे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते हैं, जिन्हें देखकर उनके चाहने वाले, उन्हें पहले से ज्यादा मोहब्बत करने लगते हैं।

ऐसा ही एक बर्निंग टॉपिक है, हमारे देश में महिलाओं का उत्पीड़न, दु्र्गा और काली के इस देश में आज भी कुछ दानव ुु्मानसिकता के लोग नारी की अस्मिता से खिलवाड़ करते हैं और हैवानियत का परिचय देते हैं। यही नहीं महिलाओं पर अपना बल दिखाने को ही वो अपनी ताकत समझते हैं।

वीडियो शेयर किया

वीडियो शेयर किया

इसी बात पर कोहली ने प्रकाश डाला है, दरअसल विराट ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो है तो किसी कमर्शियल का,लेकिन इस वीडियो के जरिए कोहली समाज के पुरूषों से जेंटलमैन बनने की अपील कर रहे हैं।

महिलाओं का सम्मान कीजिए

कोहली ने कहा कि आपको अपने ऊपर गर्व होना चाहिए कि आप मर्द हो लेकिन ये गर्व तब होगा जब आप महिलाओं का सम्मान करेंगे, उनकी निजता का सम्मान करेंगे, उन्हें बराबरी का दर्जा देंगे, नारी देवी है और हम सब को उसकी इज्जत करनी चाहिए।

श्रीलंका दौरे पर

श्रीलंका दौरे पर

आपको बता दें कि इस वक्त टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां उसने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीत लिया है। शनिवार को गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को चौथे दिन ही 304 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

चौथे दिन 245 रनों पर ढेर

चौथे दिन 245 रनों पर ढेर

भारत ने मेजबान टीम के सामने चौथी पारी में 550 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका की टीम हासिल नहीं कर पाई और चौथे दिन 245 रनों पर ढेर हो गई।

श्रीलंका की पहली पारी 291 रनों पर सिमट गई थी

श्रीलंका की पहली पारी 291 रनों पर सिमट गई थी

भारत ने शिखर धवन (190), चेतेश्वर पुजारा (153), अजिंक्य रहाणे (57), हार्दिक पांड्या (50) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी में 600 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 291 रनों पर सिमट गई थी। भारत ने पहली पारी के आधार पर 498 रनों की बढ़त ले ली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Read in English: Kohli expresses his opinion
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+