For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : कोहली की सफेद होती दाढ़ी पर चहल ने पूछा सवाल तो कुछ ऐसा था विराट का रिएक्शन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युजवेंद्र चहल का चहल टीवी शो दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका है। मैच पूरा हो जाए और उसके बाद चहल टीम के खिलाड़ियों के साथ इंटरव्यू लेकर दर्शकों का मनोरंजन चार गुना ना बढ़ाएं ऐसा तो अब कभी हो ही नहीं सकता। आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हुए दूसरे वनडे मैच के दाैरान भारत ने 8 रनों से रोमांचक भरी जीत दर्ज की। इसके बाद दर्शकों को मजे दिलाने के लिए मैदान पर माइक कैमरा के साथ चहल आए और कप्तान विराट कोहली व विजय शंकर से बातचीत की। इस दाैरान चहल ने कोहली की बढ़ती सफेद दाढ़ी पर भी बातचीत के दाैरान मजे लिए जिसे सुनकर कोहली का रिएक्शन भी देखने के लायक रहा।

दरअसल, चहल ने अपने इस खास टीवी चैनल के जरिए फैंस को मजाकिया मूड में बताया कि आखिर क्यों कोहली की दाढ़ी सफेद पड़ गई है। चहल ने सबसे पहले कोहली से सवाल किया कि विराट भैया आज आपने 40वां शतक बनाया, जो मुझसे 40 ज्यादा हैं। उसके बारे में कुछ बताइए? कोहली ने कहा कि दोपहर को गर्मी की वजह से विकेट काफी सूख गया था। 25 ओवर के बाद काफी स्लो हो गया। ऐसे में जरूरी था कि में लंबी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 250 तक लेकर जाऊं। विजय शंकर ने क्रीज पर मेरा बखूबी साथ दिया। हालांकि वो दुर्भाग्यवश आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाने का काम किया।'

ऐसा रहा कोहली का रिएक्शन
कोहली के इस जवाब के साथ ही चहल ने उनकी सफेद दाढ़ी पर कैमरे का फोकस करवाते हुए बोलना शुरू किया। विजय हंसने लगे तो वहीं कोहली भी चहल की बातें सुन अपनी दाढ़ी को खुजलाने लग पड़े। कोहली को दाढ़ी खुजलाता देख ऐसा लगा कि वह चलह की बात पर सहमति जाहिर कर करे हैं। चहल ने कहा कि आप देख सकते हैं कि कैसे टेंशन में कोहली भैया की दाढ़ी सफेद पड़ गई है। तो भैया आप यूं ही टेंशन लेते रहिए और 40वें से 41वें तक आते जाइए। और हम इससे दूर पड़ जाएंगे फिर हमें 41 शतक बनाना पड़ेंगे। चहल की इन चटपटी बातों को सुनकर कप्तान कोहली भी मुस्कुराते हुए नजर आए। बता दें कि भारत ने दूसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 8 मार्च को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

Story first published: Wednesday, March 6, 2019, 16:23 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+