Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रवि शास्त्री ने ढूंढा नंबर चार के लिए 'परफेक्ट' बल्लेबाज, अब दूर होगी समस्या

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों से नंबर चार पर बल्लेबाजी कौन करेगा का मुद्दा लगातार भारत को परेशान कर रहा है। ड्रेसिंग रूम के अंदर और बाहर शायद ही किसी और टॉपिक को लेकर इतनी माथापच्ची हुई हो जितनी की नंबर चार को लेकर हुई है। यह एक ऐसा मामला था जिसको लेकर कपिल देव की अध्यक्षता वाली सीएसी भी संतुष्ट नहीं थी और रवि शास्त्री को दोबारा कोच नियुक्त करने के मामले में भी नंबर चार की उलझन एक बड़ा रोड़ा बन रही थी। हालांकि अन्य रिकॉर्ड शानदार होने के कारण शास्त्री को एक बार फिर से हेड कोच नियुक्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं, अब शास्त्री भी अपने करियर की इस बड़ी समस्या को जड़ से सफाया करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

शास्त्री ने ढूंढ लिया नंबर चार का इलाज-

शास्त्री ने ढूंढ लिया नंबर चार का इलाज-

शास्त्री ने इस नंबर पर नया बल्लेबाज भी तय कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शास्त्री ने बताया कि श्रेयस अय्यर इस नंबर पर भारत के अगले बल्लेबाज होंगे। शास्त्री ने कहा- 'पिछले दो सालों से हमारा जोर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौके देने पर रहा है। अब श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी करने जा रहे हैं।'

नंबर चार फ्लॉप रहे हैं पंत-

नंबर चार फ्लॉप रहे हैं पंत-

मजेदार बात यह है कि अय्यर ने कैरेबियाई दौरे पर इस नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की। उनको दो वनडे मैचों में बैटिंग का मौका मिला और उन्होंने पांचवें नंबर पर उतरते हुए दो शानदार अर्धशतक बनाए। जबकि नंबर चार पर आए ऋषभ पंत पूरी तरह से प्लॉप साबित हुए। जबकि अय्यर की बल्लेबाजी से विराट कोहली खुद काफी प्रभावित हुए थे और उन्होंने कहा था कि अय्यर जटिल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने की कला जानते हैं और उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान कप्तान के कंधे से काफी भार भी हटाया।

15 दिनों की सैन्य ट्रेनिंग के बाद वापस लौटे धोनी, पापा को देखते ही गले लगी जीवा

आगे मिलेंगे और भी युवाओं को मौके

आगे मिलेंगे और भी युवाओं को मौके

शास्त्री ने अय्यर को नंबर चार के लिए चुनने के बाद यह भी कहा कि टीम सीमित ओवर के मैचों में आगे और भी अधिक युवाओं को मौका देती रहेगी। शास्त्री ने कहा- 'बेंच स्ट्रेंथ भविष्य के हिसाब से आपकी सब कुछ होती है। लगातार युवाओं के आते रहने की जरूरत होती है। चाहे वह पंत हो या बुमराह, या फिर कुलदीप, हार्दिक, मयंक, शंकर- ये सब मौजूद हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह के लड़के आपके लिए चमत्कारिक प्रदर्शन कर सकते हैं।'

Story first published: Sunday, August 18, 2019, 16:16 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+