Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019, Preview: बुल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार मेजबान थलाइवाज

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2019 के 45वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु बुल्स की टीम का मुकाबला शनिवार (17 अगस्त) को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिल थलाइवाज के साथ होगा। इस मुकाबले के हाई-वोल्टेज होने का भरोसा जताया जा रहा है।

तमिल थलाइवास की टीम घर पर अपना पहला मैच खेल रही है, ऐस में यह टीम बुल्स के खिलाफ मुकाबले में प्रभावित करने वाला प्रदर्शन करना चाहेगी। जबकि बुल्स सात मैचों में चार जीत के साथ, पीकेएल में अब तक अपनी अच्छी शुरुआत जारी रखने की उम्मीद करेंगे। रोहित कुमार की अगुवाई वाली बेंगलुरु बुल्स जीत की रफ्तार को जारी रखना चाहेगी।

बेंगलुरु बुल्स पवन सेहरावत से प्रेरित है, जिन्होंने अपनी फार्म को हासिल कर लिया है और विपक्ष के डिफेंस में कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 87 रेड अंक बनाए हैं जो सत्र के सर्वाधिक रेड अंक हैं।

टीम को डिफेंडरों महेंद्र सिंह (7 मैचों में 22 टैकल पॉइंट्स), अमित श्योराण (7 गेम में 15 टैकल पॉइंट्स) और सौरभ नांदल (6 गेम में 10 पॉइंट्स) ने अच्छी सुरक्षा प्रदान की है, ये बुल्स के लिए सबसे प्रभावी तिकड़ी रही है।

तमिल थलाइवाज के लिए, स्टार रेडर राहुल चौधरी, जो अपना पहला सीजन खेल रहे हैं, ने नई फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। अंत में लगता है कि अजय ने पहले कुछ मैचों में संघर्ष के बाद अपनी लय वापस पा ली है।

तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स

7.30pm IST जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम , चेन्नई

लाइव- स्टार स्पोर्ट्स
लाइव स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार पर

Story first published: Saturday, August 17, 2019, 11:37 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+